फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown delhi ncr hotspot seal new cases in gurugram faridabad ghaziabad noida greater noida

दिल्ली में तीन और इलाके सील, कुल 33 हॉटस्पॉट, अब तक 1069 संक्रमित

Sun, 12 Apr 2020 01:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 12 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown delhi ncr hotspot seal new cases in gurugram faridabad ghaziabad noida greater noida
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : रॉयटर्स एजेंसी

देश और दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में ही संक्रमितों की संख्या हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली सरकार अब तक 33 इलाकों को सील कर चुकी है। वहीं यूपी सरकार ने जिन 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील किया है वहां पूरी सख्ती बरती जा रही है। जानिए दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन


दिल्ली  में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1069 हुए, अबतक 19 की मौत 

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1069 हो गए हैं। दिल्ली में करोना से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है जबकि राजधानी में तीन और इलाकों को सील कर दिया गया है। इस तरह दिल्ली के हॉटस्पॉट बढ़कर अब 33 हो गए हैं। अब राजौरी स्थित मानसरोवर गार्डन, जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक स्थित गली नंबर 1 से 10 और देवली एक्सटेंशन को सील कर दिया गया है। इन इलाकों में आज से मेडिकल टीमें घर-घर जाकर सर्वे और स्क्रीनिंग भी करने वाली हैं। शनिवार को जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में 900 घरों की स्क्रीनिंग भी हो चुकी है। इनमें 11 हजार लोगों की स्क्रीनिंग के जरिये उनमें बुखार, सर्दी, जुकाम आदि के लक्षणों का पता लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक स्क्रीनिंग में कोई नया संदिग्ध केस नहीं मिला है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के शिकारपुर के डॉक्टर की सफदरजंग अस्पताल में मौत
बुलन्दशहर के शिकारपुर के डॉक्टर की कोरोना से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बीती देर शाम मौत हो गई है। इस सूचना से बुलंदशहर स्वाथ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर के परिजनों का भी सैंपल ले लिया है। कोरोना से मौत की सूचना पर शिकारपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर के घर पहुंची, डॉक्टर के मोहल्ले को भी सील कर दिया गया है। 7 अप्रैल को तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर दंपती खुद बेटे के साथ दिल्ली गए थे। इस खबर की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा पुलिस के सिपाही ने किया रक्तदान, बचाई जान
सड़क दुर्घटना के कारण नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय युवक के ऑपरेशन के लिए दुर्लभ रक्त समूह ओ निगेटिव की व्यवस्था कहीं भी न हो पाने की सूचना मिलते ही पीआरवी 4661 पर तैनात आरक्षी हैप्पी फर्शवाल ने तुरंत मौके पर पहुंच रक्तदान कर घायल युवक की जान बचाई।

सीएम केजरीवाल ने पीएम को दी सलाह, पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि देश में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा देना चाहिए।

दिल्ली में 903 हुई संक्रमितों की संख्याः सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार सुबह बताया कि दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 903 हो गई है। 903 केस में से जो नए 183 मामले आए हैं उनमें से 29 पूरी दिल्ली से हैं बाकी निजामुद्दीन से निकाले गए लोग हैं। पीपीई किट अभी स्थानांनतरित की जा रही हैं, 13,500 पीपीई किट मिल रही हैं। स्कैनिंग के लिए हम हर जगह पर 50 टीमें, 100 टीमें, 150 टीमें बनाते हैं और एक-एक जगह को स्कैन करते हैं। 


सील है निजामुद्दीनन इलाका, हो रहा सैनिटाइज
निजामुद्दीन राजधानी के 30 कंटेनमेंट जोन में से एक है, यहां पर सुरक्षा बल तैनात हैं और इलाके को सेनिटाइज किया जा रहा है।

नोएडाः हॉटस्पॉट में पहुंच रही जरूरी सामग्री
नोएडा सेक्टर-74 की केपटाउन सोसायटी के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित होने के बाद सोसायटी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लोगों को जरूरत का सामान सोसायटी के अंदर ही मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed