दिल्ली वालों के लिए 'गुड न्यूज': 88 फीसदी हुआ रिकवरी रेट, जून के मुकाबले 44% मौत कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1075 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 21 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,30,606 हो गई है। दिल्ली में रविवार को 1807 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। राजधानी में अब तक 1,14,875 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
1075 #COVID19 positive cases and 21 deaths reported in Delhi today, 1807 recovered/discharged/migrated. The total positive cases here stand at 1,30,606 including 1,14,875 recovered/discharged/migrated and 3827 deaths: Government of Delhi pic.twitter.com/tjF2D9EH5s
— ANI (@ANI) July 26, 2020विज्ञापन
कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 3827 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 946777 टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 5032 आरटीपीसीआर/ट्रूनेट टेस्ट और 12501 रैपिड एंटीजेन टेस्ट आज ही किए गए हैं। फिलहाल राजधानी में प्रति मिलीयन 49830 टेस्ट किए जा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। कोरोना के सक्रिय मरीजों के मामले में दिल्ली अब 10वें स्थान पर पहुंच गई है। इन मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट भी बढ़कर अब करीब 88 फीसदी हो गया है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण से हालात अब काफी ठीक हो चुके हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश में संक्रमण प्रभावित राज्यों में सबसे कम सक्रिय मरीज दिल्ली में हैं। बीते एक महीने में इन मरीजों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक कम हुई है। हालांकि, अन्य राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय कुल संक्रमितों की संख्या 130606 है।
इनमें से 114875 मरीज ठीक हो चुके हैं और इस समय केवल 11904 एक्टिव केस हैं। यानी, दिल्ली में महज 9.11 फीसदी सक्रिय मरीज हैं। 25 जून तक यहां 26586 एक्टिव केस थे। इस हिसाब से देखें तो बीते एक महीने इन मरीजों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक कमी आई है।
सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम होने का कारण है कि एक महीने से रोजाना औसतन 1600 लोग ठीक हो रहे हैं। नए मामलों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रहती है। इससे अब रिकवरी रेट भी 88 फीसदी के करीब पहुंच चुका है। रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 1075 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हो गई है।
अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली के अलावा अन्य सभी प्रभावित राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते तीन महीने से संक्रमण के मामलों में गुजरात चौथे स्थान पर था, जो अब आठवें स्थान पर आ गया है। कर्नाटक में अब मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और वह चौथे स्थान पर आ गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
ऐसे कम हुए एक्टिव केस
तारीख कुल मामले एक्टिव केस
25 जून 73780 26586
29 जून 85161 26246
02 जुलाई 92175 26304
06 जुलाई 100823 25507
10 जुलाई 109140 21146
14 जुलाई 115346 18664
18 जुलाई 121582 16711
22 जुलाई 126323 14954
26 जुलाई 130606 11904
दिल्ली : जून के मुकाबले जुलाई में 44 प्रतिशत कम मौत
दिल्ली सरकार ने रविवार को जानकारी दी है कि स्वास्थ विभाग ने 1 से 12 जून और 1 से 12 जुलाई तक राजधानी में होने वाली मौतों को आंकलन किया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जून के मुकाबले जुलाई में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 44 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिल्ली में जहां 1 से 12 जून के दौरान 1089 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1 से 12 जुलाई के बीच 605 मौत दर्ज की गई हैं।