फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus india live update: delhi govt, temples and gurudwaras offered help for homeless and hungry people

#LadengeCoronaSe: गरीबों की मदद को उमड़ी दिल्ली, मंदिर-गुरुद्वारे से लेकर स्वयं सेवी संगठनों ने बढ़ाया हाथ

Fri, 27 Mar 2020 08:38 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Mar 2020 08:38 PM IST
सार

  • दिल्ली का लक्ष्य- शनिवार से 550 सेंटरों में मिलेगा चार लाख लोगों को दोनों वक्त का भोजन
  • बेघर दिहाड़ी मजदूरों को भोजन से लेकर शरण तक देने को सामाजिक-धार्मिक संगठन आए सामने  
  • इस्कान, राधा स्वामी, विश्व हिन्दू परिषद, आरएसएस और विभिन्न दलों ने शुरू की मदद

विज्ञापन
coronavirus india live update: delhi govt, temples and gurudwaras offered help for homeless and hungry people
Food for homeless and poor people - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के कारण बेघर गरीबों को भूखा रहना पड़ रहा था। रोजगार की कमी, भूख और रहने की जगह की कमी से परेशान इन मजदूरों ने ऐसे हालात में सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने गांवों की तरफ पैदल ही रुख कर लिया। इनकी परेशानी देख दिल्ली मदद को उमड़ पड़ी है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने अपने स्तर पर शनिवार से चार लाख गरीब लोगों को दोनों टाइम का भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह मदद लगभग 550 अलग-अलग सेंटरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। दिल्ली सरकार के आलावा सिख संगठनों, हिन्दू धार्मिक संगठनों, राजनीतिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों ने भी गरीबों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार की मदद शुरू

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बुधवार तक राजधानी के 200 से ज्यादा सेंटरों पर लगभग 20 हजार लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा रहा था। शुक्रवार को यह संख्या दो लाख तक कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार तक दिल्ली के लगभग 325 स्कूलों को राहत केन्द्रों में तब्दील कर दिया जायेगा, जिसके बाद चार लाख लोगों को इन जगहों पर दोनों टाइम का भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। राधा स्वामी और इस्कान मंदिर जैसे संगठनों ने सरकार को खाने के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात एक कर दिया है।

सिख संगठन बोले- गुरुद्वारे खुले

गरीबों की मदद के लिए सिख संगठनों ने गुरुद्वारे खोल दिए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन मंजीत सिंह सिरसा ने कहा है कि राजधानी में एक भी गरीब भूखे नहीं रहने पाएगा। भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए वे दिल्ली सरकार को भी भोजन के पैकेट उपलब्ध करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर डॉक्टरों को रहने की समस्या सामने आई है। इसके लिए गुरुद्वारों में डॉक्टरों को आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सिख संगठन ने सरकार को पूरा अस्पताल तैयार कर देने का भी प्रस्ताव रखा है, जहां कोरोना पीड़ित मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा सकेगा।

क्वारंटीन सेंटर का भी प्रस्ताव

गुरुद्वारा बंगला साहिब, नानकदेव जी गुरुद्वारा और मजनू का टीला गुरुद्वारे पर गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात भंडारा चल रहा है। मजनू का टीला गुरुद्वारे ने सरकार के सामने इस बात का भी प्रस्ताव रखा है कि अगर सरकार क्वारंटीन सेंटर के रूप में जगह लेना चाहती है, तो वे इसके लिए भी मदद करने को तैयार हैं।

खुदाई खिदमतगार ने कराया भोजन

खुदाई खिदमतगार संगठन भी दिल्ली सहित पूरे देश में लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है। संगठन के प्रमुख पदाधिकारी फैसल खान ने अमर उजाला को बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सोनिया विहार, संगम विहार, मंगोलपुरी, ओखला, कैलाश नगर और नोएडा में गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं।

भोजन के आलावा गरीबों को उनकी जरूरत के हिसाब से नकद आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। गरीबों को डॉक्टर कुश कुमार सिंह और उनकी टीम के द्वारा मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। कोई भी जरूरतमंद भोजन या मेडिकल मदद के लिए संगठन से मोबाइल नंबर 9999746196 पर संपर्क कर सकता है।

 

आरएसएस-विश्व हिन्दू परिषद् ने भी शुरू किया अभियान

आरएसएस के दिल्ली प्रांत प्रचारक रीतेश अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के सभी इलाकों में उनके स्वयं सेवक गरीबों को भोजन और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जुटे हुए हैं। सेवा भारती के दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में बेहद सुरक्षित तरीके से भोजन के पैकेट तैयार कर गरीबों के पास तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।

लोगों को भोजन करने के लिए दूर जगहों पर न जाना पड़े, इसके लिए अलग-अलग इलाकों में केंद्र बनाये गये हैं।
 
विश्व हिन्दू परिषद ने एक केंद्र बनाकर गरीबों को भोजन कराने का कार्यक्रम चालू कर रखा है। दिल्ली के संगठन प्रमुख कपिल खन्ना ने बताया कि सांगठनिक दृष्टि से राजधानी में उनके 178 प्रखंड हैं।

लगभग सभी प्रखंडों में एक-एक हलवाई लगाकर भोजन के पैकेट तैयार कराया जा रहा है जिसे उनके कार्यकर्ता अलग-अलग जगहों पर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 90 कुलियों को दोनों समय का भोजन लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है।

बिहारी मजदूर संगठन आए सामने

दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करने वालों में बड़ी संख्या यूपी-बिहार के गरीब लोगों की है। बिहार के एक संगठन ने सामने आकर सभी बिहारी प्रवासी मजदूरों को दोनों समय भोजन उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इसके लिए बाकायदा मोबाइल नंबर देकर गरीबों को जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

संगठन ने सोनिया विहार, मंगोलपुरी, भजनपुरा, संगम विहार, आनंद पर्वत और अन्य इलाकों में अपने केंद्र स्थापित कर दिए हैं जहां गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

भाजपा ने भी बढ़ाया हाथ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने कार्यकर्ताओं से गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस क्रम में अनेक नेता गरीबों को भोजन, दवाएं और आर्थिक मदद उपलब्ध करवा रहे हैं।

मनोज तिवारी ने शुक्रवार को 200 परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया है। प्रवक्ता अशोक गोयल देवराहा ने बताया कि वे लगातार गरीबों को एक किट उपलब्ध करवा रहे हैं, जिसमें आटा, दाल, चावल, नमक और आर्थिक मदद भी शामिल है। इसी प्रकार की मदद आम आदमी पार्टी के कई नेता भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

भोजन के समय सुरक्षा भी

दिल्ली सरकार का निर्देश है कि जिन रैन बसेरों में गरीबों को भोजन दिया जा रहा है, वहां पर उनके लिए हाथ धोने का साबुन और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाए। दक्षिणी दिल्ली के जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने बताया कि गरीबों को भोजन देने के समय सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।

माइक से घोषणा कर गरीबों को इसके बारे में जानकारी भी दी जा रही है। गरीबों को भोजन के साथ-साथ कोरोना के संक्रमण से बचाने की कोशिश भी की जा रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के कुलियों को विश्व हिन्दू परिषद सेनेटाइज़र, साबुन और मास्क उपलब्ध करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed