फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurgram latest updates 64 new cases one death

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 64 नए मामले, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 9398 हुई

Wed, 05 Aug 2020 08:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 05 Aug 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurgram latest updates 64 new cases one death
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गुरुग्राम में कोरोना के नए मरीजों के मुकाबले मरीजों के ठीक होने का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 64 नए मरीज मिले, तो 95 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया। वहीं, एक संक्रमित की मौत भी हो गई। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा 125 तक पहुंच चुका है जबकि अब तक कुल 9398 मरीज संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 8548 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या भी अब 1,12,870  तक पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन


बुधवार को कुल 2719 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। एक दिन में अब तक की यह सर्वाधिक संख्या है। रैपिड एंटीजन किट व शासकीय लैब में आरटी-पीसीआर के जरिए जांच के लिए बुधवार को कुल 2335 लोगों से नमूने लिए गए, जबकि 384 लोगों की निजी लैब में जांच की गई। जांच के मामले में शुरू से ही गुरुग्राम अन्य जिलों के मुकाबले आगे रहा है। अब तक हुई कुल जांच में से 1 लाख 753 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 9398 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह भी है कि उपचाराधीन कुल मरीजों में से महज 3 मरीज ही शासकीय कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, मरीजों की मौत के मामले में भी गुरुग्राम की स्थिति अब काफी बेहतर हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed