{"_id":"5f009c8a8ebc3e42bf7800d7","slug":"coronavirus-in-faridabad-180-new-cases-two-death-total-tally-reaches-to-4362","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 180 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4362 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 180 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4362 हुई
Sat, 04 Jul 2020 08:43 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 180 नए मामले सामने आए, वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण के 345 मामले शनिवार को कोविड-19 को मात देने में कामयाब रहे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह सभी पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 4362 मामलों में से 3519 ने अब तक संक्रमण को हरा दिया है। संक्रमितों में से अब मात्र 20 फीसदी ही उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिनमें रनहेडा खेड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति व डबुआ कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिले में कुल 89 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों संक्रमण के साथ पुरानी बीमारियों से ग्रस्त थे। दोनों की गंभीर बीमारियों के कारण उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रही। ऐसे में संक्रमण ग्रस्त मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के 180 नए मामले भी 24 घंटों में दर्ज किए गए हैं। ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी व बल्लभगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र से इन मामलों की पहचान हुई है।
विज्ञापन
अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4362 हो चुकी है। उपचाराधीन मामलों की संख्या 754 बची है। इनमें से 379 अस्पताल में भर्ती हैं और 375 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल में भर्ती 72 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 13 आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, 55 मरीज ऐेसे है, जिन्हें अस्पताल में दाखिल हुए 10 दिन से अधिक समय हो गया है।