{"_id":"5eeb78a79688d50d4c7bc935","slug":"coronavirus-in-faridabad-105-new-cases-three-death-total-tally-reaches-to-1912","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 105 नए मामले, 3 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 1912 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 105 नए मामले, 3 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 1912 हुई
Thu, 18 Jun 2020 07:52 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : pti
कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर गुरुवार को तीन लोगों ने जान गंवा दी और 105 नए लोग कोविड-19 की चपेट में आ गए। हालांकि बीते 24 घंटों में 107 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है। संक्रमण की चपेट में आए मरीजों की संख्या 1912 हो चुकी है। वहीं 46 संक्रमित अब तक संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। फिलहाल 1163 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
कोरोना के सभी नए मरीजों की पहचान कंटेनमेंट जोन से की गई है। यह इलाके ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी, जवाहर कालोनी, एसी नगर, भारत कालोनी, खेड़ी कलां गांव, एसजीएम नगर, संजय कालोनी, डबुआ कालोनी, एसजीएम नगर, सेक्टर-15 व 19 से हैं। अब कर कुल 1912 लोगों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 703 लोग स्वस्थ होने में कामयाब रहे। फिलहाल जिले में 1163 एक्टिव केस हैं, इनमें से 543 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 620 संक्रमित घर पर ही होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। अस्पताल में उपचाराधीन 28 संक्रमित फिलहाल गंभीर हालत में हैं इनमें से 10 को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
चार दिन में 18 संक्रमितों की मौत
पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को तीन लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवा दी। बीते चार दिनों में जिले में 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को तीन मरीजों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। इनमें बल्लभगढ़ निवासी 55 और 43 वर्षीय संक्रमित शामिल हैं। गांव अनंगपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि भी स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनका अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइडलाइन अनुसार कराया गया। सभी दीर्घकालीन बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन
435 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी
जिले में गुरुवार को तीन संक्रमितों की मौत हो गई है। यह तीनों गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। अभी तक 19110 संदिग्धों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इनमें से 1912 कोविड-19 ग्रस्त मिले और 435 की रिपोर्ट आना बाकी है।