दिल्ली में 758 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 1370 मरीज स्वस्थ घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 758 मामले सामने आए हैं। जबकि 30 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 1370 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। राजधानी में शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 0.88 प्रतिशत रहा। वहीं, पिछले 10 दिनों में मृत्यु दर 2.72 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
Delhi reports 758 new #COVID19 cases, 1,370
विज्ञापन
recoveries and 30 deaths in the last 24 hours, as per Delhi Health Department
Total cases: 6,21,439
Total recoveries: 6,03,758
Death toll: 10,414
Active cases: 7,267 pic.twitter.com/sgF28jLhPW— ANI (@ANI) December 25, 2020
दिल्ली में शुक्रवार को 85749 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 45521 आरटी-पीसीर जांच और 40228 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 82,08,723 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 6,21,439 कोरोना संक्रमितों की पु्ष्टि हुई है। इसमें से 6,03,758 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। कोरोना वायरस से अब तक राजधानी में 10,414 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.57 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राजधानी में अभी कुल 7267 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 3762 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 5001 कंटेनमेंट जोन हैं।