{"_id":"5eb446258ebc3e902f36ce13","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-448-new-cases-total-number-of-infected-5980-containment-zones","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : पहली बार एक ही दिन में मिले 448 मरीज, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 5980 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : पहली बार एक ही दिन में मिले 448 मरीज, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 5980 हुई
Thu, 07 May 2020 11:02 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 07 May 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिल्ली में पहली बार एक ही दिन में 448 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि एक मरीज की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। यह मरीज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती था। बृहस्पतिवार को तीसरी बार 400 से ज्यादा नए मरीज 24 घंटे में दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 448 नए मरीज मिलने के अलावा एक की मौत और 389 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या छह हजार के करीब हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 5980 कुल संक्रमित मरीजों में से 1931 को छुट्टी मिल चुकी है। जबकि 66 लोगों की मौत हुई है। अभी 3983 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। दिल्ली के बड़े अस्पतालों में 1358, कोविड निगरानी केंद्रों में 1027 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 203 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 88 हो चुकी है। इसके अलावा 771 संक्रमित मरीजों को उनके घरों में होम आइसोलेशन पर रखा है। दिल्ली में अब तक 77,234 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली में तैनात आईटीबीपी के 37 जवान कोरोना संक्रमित
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में तैनात आईटीबीपी के 37 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ आईटीबीपी में कुल संक्रमितों की संख्या 82 हो गई है।
कोरोना से बीएसएफ जवानों की मौत
कोरोना वायरस महामारी के दौरान बीएसएफ के दो कर्मियों की मौत को लेकर सीमा सुरक्षा बल ने शोक व्यक्त किया है। एक मरीज जो सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में इलाज के दौरान संक्रमित हुआ था उसकी मौत हो गई है। बीएसएफ से यह जानकारी गुरुवार को दी।
कोरोना जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़ी
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने रियल टाइम आरटी-पीसीआर कोरोना जांच करने वाली लैब की संख्या आठ से बढ़ाकर 13 कर दी है।