फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 1215 new cases 22 death 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1215 नए मामले आए सामने, 22 लोगों की मौत 

Thu, 20 Aug 2020 06:05 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 20 Aug 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 1215 new cases 22 death 
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1215 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 22 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,57,354 हो गई है। राजधानी में गुरुवार को 1059 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 1,41,826 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4257 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 11271 सक्रिय मरीज है। 

विज्ञापन



दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि राजधानी में गुरुवार को 6010 आरटी-पीसीआर जांच और 10994 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस की कुल 13,75,193 जांच की गई हैं। राजधानी में अभी कुल कंटनमेंट जोन की संख्या 587 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 5707 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

दिल्ली में दूसरा सीरो सर्वेः 29 फीसदी लोगों में मिले एंटीबॉडी
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को दूसरे सीरो सर्वे के परिणाम घोषित कर दिए। इसके अनुसार सर्वे में 29.1 फीसदी लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिले हैं। यह पिछले सर्वे के मुकाबले छह फीसदी ज्यादा है। यह सर्वे एक अगस्त से सात अगस्त के बीच में दिल्ली के विभिन्न जिलों के 15 हजार लोगों पर किया गया।



दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि, इसमें 15,000 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 28.3% पुरुषों और 32.2% महिलाओं में एंटीबॉडी मिले हैं। सर्वे में सभी आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया था। अच्छी बात ये है कि 29% लोग ठीक हो चुके हैं लेकिन क्योंकि अभी भी हर्ड इम्यूनिटी के लेवल तक नहीं पहुंचे हैं, इसलिए जो लोग बचे हैं उनको संक्रमण का डर है।

उन्होंने कहा कि, इस बार के परिणाम में देखने को मिला है कि जिस इलाके में पिछली बार सबसे ज्यादा एंटीबॉडी मिले थे, वहां इस बार सबसे कम हैं। वहीं पिछली बार जहां सबसे ज्यादा एंटीबॉडी मिले थे, वहां सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने बताया, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है, जो पिछली बार सबसे ज्यादा थी। दूसरी तरफ सबसे ज्यादा बढ़ोतरी साउथ-ईस्ट में 22-50% की हुई है।

सत्येंद्र जैन ने ये भी कहा कि, दिल्ली में एक समय संक्रमण दर 30% पहुंच गया था। अभी यह छह प्रतिशत पर है। रिकवरी रेट भी बढ़कर 90 फीसदी से ज्यादा हो गया है। सरकार कोरोना के खिलाफ मजबूती से कदम उठा रही है और हालात लगातार बेहतर होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed