{"_id":"606fe3f5d101ce787c4ec2d8","slug":"coronavirus-in-delhi-all-non-covid-services-provided-at-rajiv-gandhi-super-speciality-hospital-are-suspended-with-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सभी नॉन कोविड सेवाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सभी नॉन कोविड सेवाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित
Fri, 09 Apr 2021 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:19 AM IST
सार
- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर लिया गया फैसला
- आज से राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नॉन कोविड सेवाएं स्थगित
विज्ञापन
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
- फोटो : अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, ऐसे में अब अस्पताल धीरे-धीरे अपनी सेवाएं फिर से स्थगित करके कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने लगे हैं। इन्हीं में एक नाम है दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने घोषणा की है कि राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सभी नॉन-कोविड सेवाओं को तत्काल प्रभाव से यानी आज(9 अप्रैल) से स्थगित किया जा रहा है। अब इस अस्पताल में सिर्फ कोविड मरीजों का इलाज होगा।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स बना कोरोना का हॉट स्पॉट, 50 संक्रमित
कोरोना वायरस के मामले तोजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही अस्पतालों के हॉट स्पॉट बनने का सिलसिला जारी है। दिल्ली एम्स में 50 से ज्यादा कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण होने का खुलासा हुआ है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले एक सप्ताह में 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित मिले।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कुछ डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। वहीं सर्जरी विभाग के कई डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने की वजह से ही एम्स प्रबंधन ने ऑपरेशन थियेटर बंद करने का फैसला लिया है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मामलों में ही सर्जरी की जाएगी।
गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव
गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ बिना लक्षण तो कुछ में हल्के लक्षण पाए गए हैं। इन सभी डॉक्टरों को वैक्सीन लग चुका है। ये डॉक्टर दो डोज लेकर कोर्स पूरा कर चुके हैं इसके बाद भी कोरोना संक्रमित हैं और पांच की हालत गंभीर है। इनमें 32 डॉक्टर होम आइसोलेशन हैं और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। इनकी आयु भी 50 वर्ष से अधिक है। इन डॉक्टरों को तत्काल गंगाराम अस्पताल के ही कोविड वार्ड में भर्ती किया है।