दिल्ली में कोरोना के 2505 नए मामले आए सामने, 55 की मौत, कुल संक्रमित 97 हजार के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2505 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 55 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में शनिवार को 2632 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97200 हो गई है। दिल्ली में अब तक 68256 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायस से राजधानी में अब तक कुल 3004 लोगों की मौत हो चुकी हैं। दिल्ली में अभी 25940 सक्रिय मामले हैं।
9,925 RT-PCR and 13,748 rapid antigen tests have been conducted in Delhi today, taking the total number of COVID-19 tests to 6,20,378. 3,2650 tests are being conducted on per million population: Delhi Health Department https://t.co/ZcVZJzwPqM
— ANI (@ANI) July 4, 2020विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी कि शनिवार को 9925 आरटी-पीसीआर जांच की गई। जबकि 13748 एंटीजन जांच की गई। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 620368 जांच की गई हैं।
आज से फिर खुले जामा मस्जिद के दरवाजे, पढ़ी जाएगी चार वक्त की नमाज
दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण लागू हुए नियमों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर दिल्ली की जामा मस्जिद के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान मस्जिद में आने या नमाज पढ़ने के लिए नए नियमों का पालन करने होगा। सुबह 9 से रात के 10 बजे तक लोग यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि अनलॉक-2 के नियमों के आधार पर चार वक्त की ही नमाज पढ़ी जा सकती है। नियमों के अनुसार सुबह 4:15 बजे की नमाज की इजाजत नहीं है। फिलहाल यहां जोहर, असर, मगरिब और ईशा की नमाज पढ़ी जाएगी।
मस्जिद में नमाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए निशान बनाए गए हैं। हालांकि मस्जिद में कितने लोग आ सकेंगे इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। आज मस्जिद से घोषणा कर लोगों को बताया गया है कि वो चार वक्त की नमाज ही अदा कर सकते हैं। इसके साथ ही बिना मास्क के मस्जिद में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।