फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus Case News In Hindi : fake IAS officer arrested for walking in lockdown

कोरोना: लॉकडाउन में घूमने के लिए बन गया फर्जी आईएएस अधिकारी, गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 01:38 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 13 Apr 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : fake IAS officer arrested for walking in lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम इलाके में पुलिस ने पिकेट चेकिंग के दौरान एक नकली आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। लॉकडाउन के दौरान आरोपी धौंस जमाता हुआ सड़क पर घूम रहा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए आरोपी को रोका तो वह रौब झाड़ने लगा।

विज्ञापन


कार सवार खुद को 2009 बैच का आईएएस अधिकारी बताने लगा। पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाकर आरोपी से आई कार्ड मांगा तो उसकी पोल खुल गई। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय आदित्य गुप्ता के रूप में हुई है। केशवपुरम पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की कार को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला की पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्य ने बताया की लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जगह-जगह पिकेट लगाकर पुलिस छानबीन कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात 10:30 बजे केशव पुरम थाना क्षेत्र में  पिकेट पर तैनात जवानों ने एक कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी ने कार रोकते ही पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोपी खुद को सीनियर आईएएस अधिकारी बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी कार पर दिल्ली पुलिस के अलावा भारत सरकार का स्टीकर लगा हुआ था। कार के आगे तिरंगा झंडा भी लगा था। इसको देखकर पुलिसकर्मी एक बार तो डर गए लेकिन बाद में हिम्मत दिखाकर एक ने आरोपी से उसका आई कार्ड मांग लिया। आई कार्ड मांगते ही आरोपी बगले झांकने लगा।


शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो आरोपी की पोल खुल गई। आरोपी ने अपना नाम आदित्य गुप्ता बताया। वह परिवार के साथ सी-ब्लॉक केशव पुरम में रहता है। उसके पिता विनोद कुमार गुप्ता कांट्रेक्टर हैं। आदित्य  गाजियाबाद की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी भी प्राइवेट नौकरी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed