Coronavirus in Noida : 36 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, 12 नए मामले आए सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने सोमवार को जिले में 36 कंटेनमेंट जोन घोषित किए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा इन इलाकों की सीमाओं का सीमांकन किया गया है। डीएम ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।
Containment zones of GBN as shown below.
— DM G.B. Nagar (@dmgbnagar) May 4, 2020
Specific boundaries have been demarcated on the ground inside the following locations by police/admin based on
-contact tracing
-geographical spread
-enforceability
-other admin. factors.
They shall be reviewed from time to time pic.twitter.com/eQNWYZ00B7
उन्होंने कहा कि संपर्क में आए हुए लोगों, भोगोलिक फैलाव, प्रवर्तनीयता और अन्य प्रशासनिक कारकों के हिसाब से इन इलाकों का सीमांकन किया गया है। समय समय पर इलाकों की समीक्षा की जाएगी।
गौतमबुद्धनगर में सोमवार को कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। जिले मे अब तक 3722 सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 179 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अबतक 102 संक्रमित ठीक हो गए हैं, जिनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है। जिले में इस समय 77 एक्टिव मामले हैं।
पिछले 24 घंटों में 82 लोगों की रिपोर्ट आई हैं, जिनमें से 12 संक्रमित पाए गए हैं। अब तक कुल 254 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर लगेगा जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण के मुख्या कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकना और तंबाकू उत्पादों को थूकना नोएडा में प्रतिबंधित है। पहली बार थूकने वाले अपराधियों पर 500 रुपये का जुर्माना होगा वहीं दूसरी बार के थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार
कोरोना मरीजों के लिए जिले से राहत भरी खबर है। रविवार को सात मरीज को डिस्चार्ज करने के बाद जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 102 हो गई। सबसे अच्छी बात यह रही कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 26 फीसदी है। जबकि जिले में रिकवरी रेट 60.47 फीसदी है।
वहीं, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 67 है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि देश और प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में देखें तो जिले में मरीजों के ठीक होने की दर काफी अधिक है। देश में जहां औसत चार बीमार में से एक मरीज ठीक होकर घर जा रहा है। प्रदेश में ठीक होने की स्थिति भी राष्ट्रीय स्तर जैसी ही है, लेकिन जिले में 10 मरीजों में ठीक होने की स्थिति करीब 6 मरीजों की है।
शारदा अस्पताल से रविवार को 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों ने ताली और फूल बरसाकर मरीजों को घर भेजा। सभी मरीजों को घर पर 14 दिन तक क्वारंटीन रहकर सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश का पालन करने की सलाह दी गई है। अभी शारदा अस्पताल में कोविड-19 के 46 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों को आरोग्य ऐप को डाउनलोड कर चलाना सिखाया गया है।
डिस्चार्ज होने वालों में एच्छर गांव निवासी गुड्डू (39), नोएडा सेक्टर-8 निवासी अजय (16), रुखसार (20) व उमा देवी (45) और चौड़ा गांव निवासी विजय (42) शामिल हैं।