{"_id":"5e6fb4e98ebc3ea7eb385b45","slug":"corona-virus-two-more-patients-of-agra-infected-from-delhi-first-patient-will-be-discharged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के पहले मरीज से संक्रमित हुए आगरा के दो और मरीजों को मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के पहले मरीज से संक्रमित हुए आगरा के दो और मरीजों को मिलेगी छुट्टी
Mon, 16 Mar 2020 10:48 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:48 PM IST
सार
- पहली रिपोर्ट आई है निगेटिव, दूसरी का है इंतजार
- सोमवार को एक भी मरीज की नहीं हुई छुट्टी
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पहले मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए आगरा के छह में से दो और मरीजों को अब जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इनकी एक रिपोर्ट निगेटिव आई है और दूसरी रिपोर्ट मिलने का सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन को इंतजार है। अभी तक आगरा के चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इन मरीजों में कोरोना संक्रमण पाये जाने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को एक भी मरीज को छुट्टी नहीं दी है। अभी 9 संक्रमित मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जल्द ही तीन मरीजों को छुट्टी दी जा सकती है। इनमें दो आगरा और एक दिल्ली निवासी है जो पेटीएम कंपनी में काम करता है। आगरा निवासी जूता कारोबारी और उनके बेटे की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर दोबारा जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में उनके सैंपल भेजे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अभी 42 मरीज भर्ती हैं जिसमें से 9 मरीज संक्रमित हैं। बाकी मरीज संदिग्ध अवस्था में हैं। इसके अलावा चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती मरीजों में चार संक्रमित मरीज दिल्ली के हैं और दो आगरा के हैं। अस्पताल में मेरठ और गाजियाबाद का भी एक-एक मरीज भी भर्ती है। सफदरजंग अस्पताल में देश का सबसे बड़ा आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है। इसमें 106 बेड कोरोना के संदिग्धों और मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन