फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona test increased in delhi after home minister decision

गृह मंत्री के निर्देश के बाद दिल्ली में बढ़ी कोरोना जांच, कीमत 2,400 रुपये तय

Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona test increased in delhi after home minister decision
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि दिल्ली में कोरोना वारस की जांच दोगुनी करने के गृह मंत्री अमित शाह के फैसले के बाद 15 और 16 जून को 16,618 नमूने लिए गए जबकि 14 जून तक रोजाना 4 हजार  से 4,500 नमूनों की जांच हो रही थी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को गृह मंत्री द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के सुझाव के बाद दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए 2,400 रुपये कीमत निर्धारित की गई है और अब ‘रैपिड एंटीजन’ पद्धति से जांच होगी ।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के  प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि दिल्ली में कोविड-19 की जांच दोगुनी करने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के 14 मई के फैसले के बाद 15 और 16 जून को 16,618 नमूने एकत्र किए गए। अब तक 6510 नमूनों की रिपोर्ट मिल चुकी है, बाकी रिपोर्ट 18 जून तक मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का अभियान तेज किया गया है। दिल्ली के 242 कंटेनमेंट जोन में कुल 2,30,466 की आबादी में 15-16 जून के बीच 1,77,692 लोगों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। बाकी लोगों का सर्वेक्षण 20 जून तक हो जाएगा ।

दिल्ली में जांच बढ़ाने और तेजी से परिणाम देने के लिए गृह मंत्री के निर्देश के बाद 18 जून से आईसीएमआर द्वारा मंजूर ‘रैपिड एंटीजन’ पद्धति से जांच होगी। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे किट प्रदान किए जाने में दिल्ली को प्राथमिकता दी जाएगी और राष्ट्रीय राजधानी में 169 केंद्र भी बनाए जा रहे हैं।


महामारी से निपटने की रणनीति के लिए रविवार को शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के तीनों नगर निगमों के मेयर तथा आयुक्त के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed