फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona patients started decreasing in Delhi, deaths are increasing

आंकड़े कहते हैं ...दिल्ली में घटने लगे मरीज, बढ़ रही हैं मौतें

Tue, 24 Nov 2020 11:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona patients started decreasing in Delhi, deaths are increasing
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

राजधानी में कोरोना के मामलों में कमी आने लगी है। एक सप्ताह पहले दैनिक मरीजों की संख्या करीब 9 हजार तक पहुंच गई थी, जो अब 6 हजार से कम रह गई है। संक्रमण दर भी 15 से घटकर 12 फीसदी हो गई है। दिल्ली सरकार कहना है कि दिल्ली में तीसरी लहर का चरम बीत गया है। आने वाले दिनों में मामलों में और कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 11 नवंबर को 8593 संक्रमित मिले थे। उसके बाद से यह संख्या कम होने लगी है। मंगलवार को 6224 मरीजों मेें कोरोना की पुष्टि हुई है। इस दौरान दो बार चार हजार से भी कम मामले आए हैं। हालांकि, कम जांच होना भी इसका एक कारण है।
विज्ञापन


सफदजंग अस्पताल के डॉक्टर जुगल किशोर का कहना है कि संक्रमण दर घट रही है, लेकिन इसमें और कमी आनी चाहिए। यदि आने वाले दिनों में दोगुना जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ तो कहा जा सकता है कि कोरोना से हालात बेहतर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह 1760 ने तोड़ा दम
संक्रमितों की संख्या भले ही कम हो रही हो, लेकिन मौतें लगातार बढ़ रही हैं। तीन दिन से रोजाना औसतन 110 मरीज दम तोड़ रहे हैं। इस माह अब तक 1760 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे मृत्युदर भी लगातार बढ़ रही है। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बीएल शेरवाल का कहना है कि अस्पताल में आने वाले कई मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। इनमें एक बड़ी संख्या मोटापे और शुगर के मरीजों की है। ऐसे रोगियों की जान बचाना काफी मुश्किल हो रहा है।

ये है स्थिति
तारीख    संक्रमित    मौतें
11           8593    85
13          7802    91
15          3235    95
17          6396    99
19          7546    98
20         6608    118
21         5879    111
22         6746    121 
23         4454    121 
24        6224    109 
नोट : आंकड़े इस महीने के हैं और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed