{"_id":"5e7e05a28ebc3e768d0637a4","slug":"corona-delhi-workers-start-delhi-to-bihar-journey-by-foot-police-stop-them-provide-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से मुजफ्फरपुर पैदल चल दिए थे मजदूर, पुलिस ने रोक, उठाया 35 लोगों की देखभाल का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से मुजफ्फरपुर पैदल चल दिए थे मजदूर, पुलिस ने रोक, उठाया 35 लोगों की देखभाल का जिम्मा
Fri, 27 Mar 2020 07:24 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधी गार्डन के पास पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे 35 मजदूरों के लिए लोधी कॉलोनी थाना पुलिस हीरो बनकर आई है। पुलिस ने इन मजूदरों की देखभाल का जिम्मा ले लिया है। जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक पुलिस इनकी देखभाल करेगी। अभी पुलिस ने इनको 10 दिन का राशन दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि काफी दिन से पाइप बिछाने के काम में जुटे ये मजदूर बिहार में मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया और ये यहीं फंस गए। मजदूरों के साथ उनके परिवार भी है। इनका ठेकेदार बिहार में है और लॉकडाउन की वजह से दिल्ली नहीं आ सका। ऐसे में मजदूरों के पास न पैसे थे और न ही खाने का सामान। ये बिहार पलायन की तैयारी कर रहे थे और पैदल की चल भी दिए थे।
विज्ञापन
लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष सुनील ढाका ने पेट्रोलिंग के दौरान इन्हें देखा तो रोक लिया। पूछने पर मजदूरों ने बताया कि उनके पास न तो पैसा है और न ही खाने के लिए कुछ। इसलिए वे पैदल ही बिहार जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने इन्हें रोका और फिलहाल अपनी झुग्गी में ही रहने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने हर मजदूर को पांच किलो आटा, डेढ किलो दाल, दो किलो आलू, एक किलो चीनी, एक लीटर सरसों का तेल, आधा किलो बेसन, 100 ग्राम नमक और 100 ग्राम मिर्च दी है। हर मजदूर को 11 किलो राशन दिया जाएगा। पुलिस ने मजदूरों को भरोसा दिया है कि जब तक लॉकडाउन है, वह उनकी देखभाल करेगी। पुलिस ने मजदूरों को कोरोना को लेकर जागरूक भी किया।