{"_id":"5db2560d8ebc3e01390a9a62","slug":"controversy-over-switching-off-song-in-restaurant-bouncers-beat-students-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां में गाने बंद करने को लेकर हुआ विवाद, बाउंसरों ने छात्रों को पीटा, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्तरां में गाने बंद करने को लेकर हुआ विवाद, बाउंसरों ने छात्रों को पीटा, चार घायल
Fri, 25 Oct 2019 07:25 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
music
- फोटो : music
मुखर्जी नगर इलाके में बुधवार रात एक रेस्तरां कम बार में गाने बंद करने को लेकर हुए विवाद में बाउंसरों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को जमकर पीटा, जिससे चार छात्रों को चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित डीयू के छात्रों ने कई घंटे सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और शिकायत दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए रेस्तरां के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और वीडियो क्लिप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक लॉ के छात्र हैं। बुधवार रात पुलिस को जीटीबी नगर स्थित हाउसफुल रेस्तरां कम बार में झगड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि रेस्तरां के सामने सैकड़ों छात्र खड़े हैं। उन लोगों ने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया था और आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया। साथ ही आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि लॉ के छात्र समर सिंह का जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां गया था। पार्टी के दौरान वहां म्यूजिक बंद कर दिया गया। इस बात पर छात्रों ने आपत्ति जताई, जिसकी वजह से बाउंसर गुस्से में आ गए।
आरोप है कि बाहर निकलने के बाद बाउंसरों ने छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों छात्र वहां पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक छात्र को तबियत बिगड़ने पर उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान समर सिंह, मयंक शुक्ला, अभिज्ञान व निखिल मान के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो बाउंसरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।