फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Control room will send complaints to complaint centre

कंट्रोल रूम पहुंचाएगा उपभोक्ता की शिकायत

Sun, 24 Aug 2014 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 24 Aug 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
Control room will send complaints to complaint centre

फरीदाबाद में अब बिजली उपभोक्ता अपने क्षेत्र का शिकायत केंद्र नंबर पता न होने पर सीधे कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।

विज्ञापन


यह सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। कंट्रोल रूम कर्मचारी समस्या दर्ज करके शिकायत केंद्र को बता देगा।

बिजली निगम ने कंट्रोल रूम नंबर 0129-2235252 और 9540954708 को भी बतौर शिकायत पंजीकरण नंबर घोषित कर दिया है।

अभी तक इन नंबरों से उपभोक्ता अपने क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों और शिकायत केंद्रों के नंबर लेते थे। लेकिन यह शिकायत केंद्र की तरह काम करेगा। साथ ही हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी लेगा।

गौरतलब है कि जिले में बिजली निगम ने 21 शिकायत केंद्र बनाए हैं। इन सभी केंद्रों की जानकारी अधिकांश उपभोक्ताओं को नहीं है। जिस कारण शिकायत पंजीकरण योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है। इसलिए ऐसा प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


एसई मुकेश गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय से जो निर्देश प्राप्त हुए उसी के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस सुविधा से लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed