Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Contract workers' strike at JNU continues for the third day

Delhi NCR News: जेएनयू में ठेका कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
- प्रशासन ने फिर की काम पर लौटने की अपील, प्रशासनिक ब्लॉक के पास प्रदर्शन पर रोक संबंधी अदालती निर्देशों का पालन करने को कहा
विज्ञापन

- हड़ताल से परिसर में फैल रही गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विभिन्न मांगों को लेकर ठेका कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को कर्मचारियों ने वेतन कटौती, बोनस का भुगतान नहीं होने और श्रम कानूनों के उल्लंघन सहित अन्य मुद्दों पर विरोध जताया। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरी बार कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है।
डीन छात्र कल्याण कार्यालय के बाद अब विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार ने भी कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया है। प्रशासन के अनुसार, कर्मचारियों की मांगों और शिकायतों के समाधान के लिए श्रम आयुक्त कार्यालय में सुलह की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय बातचीत के जरिए विवाद का आपसी सहमति से समाधान निकालने को तैयार है। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू) के बैनर तले विभिन्न सुरक्षा और मैनपावर एजेंसियों के माध्यम से तैनात कर्मचारी दो नवंबर से हड़ताल पर हैं। इसके कारण परिसर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जगह-जगह गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) कार्यालय में पहले से सुलह की कार्यवाही चल रही है। 30 अक्तूबर को एएलसी ने भी एआईसीसीटीयू को प्रक्रिया लंबित रहने तक हड़ताल का नोटिस वापस लेने की सलाह दी थी। जेएनयू के श्रम कल्याण अधिकारी ने दो नवंबर को कर्मचारियों से मुलाकात की थी। तीन नवंबर को प्रशासन ने फिर बातचीत की पेशकश की। प्रशासन ने कर्मचारियों से तत्काल काम पर लौटने और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही प्रशासनिक भवन के 100 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन पर रोक संबंधी अदालत के निर्देशों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed