फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Contactless ticketing trial starts in DTC buses from today

कोरोना से जंगः आज से डीटीसी बसों में कॉन्टेक्टलेस टिकटिंग का ट्रायल शुरू

Sat, 07 Nov 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Contactless ticketing trial starts in DTC buses from today
DTC Buses

डीटीसी बसों में कांटेक्टलेस टिकटिंग के लिए शनिवार से 184 बसों में ट्रायल किया जाएगा। इससे पहले हसनपुर डिपो एवं गाजीपुर डिपो की 29 बसों में किए गए ट्रायल के दौरान यात्रियों से इस सुविधा के बारे में फीडबैक लिया गया। ट्रायल के दौरान कर्मियों को भी क्यूआर कोड स्कैन कर, एप के जरिये कैशलेस पेमेंट के तरीकों से भी रूबरू किया जा रहा है ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी आए तो इसे आसानी से दूर किया जा सके।

विज्ञापन


कांटेक्टलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए सभी बसों में जीपीएस का होना जरूरी है। ट्रायल के दौरान सभी बसों में जीपीएस सुविधा भी सुनिश्चित करने की डीटीसी की कोशिशें जारी हैं ताकि जल्द से जल्द नई प्रणाली को सभी बसों में लागू किया जा सके।
विज्ञापन


संक्रमण से बचाव के लिहाज से इस दिशा में आईआईआईटी के सहयोग से एप तैयार किया गया। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद कंडक्टर से टिकट खरीदने या नकद लेन-देन नहीं करना होगा। इस प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए एप से टिकट खरीदने वालों को कैश डिस्काउंट का भी प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम जाने वाली बस में भी होगा ट्रायल
आनंद विहार से गुरुग्राम जाने वाली बसों में भी कांटेक्टलेस टिकटिंग का ट्रायल होगा। अब तक कई रूटों की 184 बसों के अलावा इस रूट पर गुरुग्राम की सभी बस यात्रियों को भी एप से टिकट खरीदने का मौका मिल सकेगा। अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होने के बाद गुरुग्राम की बसों को भी ट्रायल में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed