फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   construction tajewala dam can hit Delhi water supply says dlb

दिल्ली की जनता को प्यासा मारने की साजिश : मनीष सिसोदिया

Sat, 04 May 2019 05:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 May 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
construction tajewala dam can hit Delhi water supply says dlb
ताजेवाल पर बन रहा बांध - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पानी को लेकर बड़ी साजिश की आशंका जताई है। शुक्रवार देर रात उन्होंने कहा कि हरियाणा के ताजेवाला से 17 किलोमीटर नीचे यमुना में पानी रोकने के लिए बांध बनाया जा रहा है। उन्होंने इस कदम को दिल्ली वासियों के खिलाफ साजिश करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता को प्यासा मारने की साजिश तो नहीं रची जा रही है। वहीं दिल्ली जल बोर्ड ने बांध के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के लिए केंद्र-हरियाणा सरकार, मॉनिटरिंग कमेटी सहित दिल्ली के मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


दिल्ली में 12 मई को होने वाले मतदान से ठीक पहले ताजेवाला में बांध का निर्माण किया जा रहा है। बोर्ड ने भीषण गर्मी के दौरान दिल्ली वासियों को पानी की भारी किल्लत की आशंका जताते हुए सभी एजेंसियों से इस दिशा में तत्काल उचित कदम उठाने की गुहार लगाई है। वहीं दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने निर्माण स्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। टीम के सदस्यों का कहना है कि बांध के निर्माण से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन


उधर, इस मुद्दे पर सियासी गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा नेताओं की मानें तो यह जल संकट नहीं बल्कि आप का शगूफा है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को चुनाव से जोड़ने पर उप मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed