फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   constable of delhi police sexually assaulted by maid

दिल्ली पुलिस के हवलदार ने किया नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म, पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 25 Jul 2019 11:29 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
constable of delhi police sexually assaulted by maid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुंडका इलाके में दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही, चाइल्ड लेबर का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी हवलदार अमर सिंह चौहान अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ फ्रेंडस कालोनी मुंडका में रहता है। बच्चे 10वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह की तैनाती तीस हजारी अदालत में है, जबकि उसकी पत्नी रोहिणी अदालत में काम करती है। करीब एक माह पहले उसने घर के कामकाज के लिए इलाके में रहने वाली एक 14 साल की लड़की को काम पर रखा था। 

पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि गत 23 जुलाई की सुबह वह अमर सिंह के घर काम करने गई थी। उसकी पत्नी ड्यूटी पर थी और बच्चे स्कूल गए थे। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता अपने घर चली गई। 

किशोरी को डरी-सहमी देखकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बता दी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता दहशत में थी, इसलिए पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कराई। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन सुबह 6:30 बजे आरोपी अमरनाथ यात्रा से वापस आया था। उसको करीब 2 दिन बाद ड्यूटी पर जाना था। आरोपी का सुराग लगाने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed