फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Connaught Place's terrace garden becomes new picnic spot in Delhi

Delhi: कनॉट प्लेस का टेरिस गार्डन बना नया पिकनिक स्पॉट, एनडीएमसी ने पालिका बाजार की छत पर कराया है निर्माण

Tue, 17 Sep 2024 06:11 AM IST
विजय पुंडीर विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Sep 2024 06:11 AM IST
सार

गार्डन से शहरवासियों को एक हरे-भरे और स्वच्छ स्थान की सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली में यह हरियाली को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगा। इस गार्डन का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।

विज्ञापन
Connaught Place's terrace garden becomes new picnic spot in Delhi
दिल्ली के कनॉट प्लेस पालिका बाजार के ऊपर टेरिस गार्डन बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनॉट प्लेस में सैर करने व समय बिताने का एक नया स्थान बनकर तैयार है। एनडीएमसी ने एक अनूठी पहल के तहत यहां पालिका बाजार की छत पर टेरिस गार्डन बनाया है। यह गार्डन यहां बने सेंट्रल पार्क व चरखा पार्क से कम नहीं है। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और बागवानी का अद्भुत कार्य किया गया हैं।

विज्ञापन


गार्डन से शहरवासियों को एक हरे-भरे और स्वच्छ स्थान की सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली में यह हरियाली को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगा। इस गार्डन का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। एनडीएमसी ने करीब 50 साल पहले पालिका बाजार का निर्माण किया था। इस विश्व विख्यात भूमिगत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दिन-रात भीड़-भाड़ रहती है। ऐसे में यहां हरित स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन


एनडीएमसी ने इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उसकी छत पर टेरिस गार्डन बनाने का निर्णय लिया। इस गार्डन का उद्देश्य शहरवासी आराम कर सकें और शहर की व्यस्तता से कुछ पल के लिए दूर जा सकें। एनडीएमसी ने अपने निर्णय के अनुसार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत पर टेरिस गार्डन बना दिया है। करीब पौने तीन करोड़ की लागत से बनाए गए इस टेरिस गार्डन में समस्त कार्य करीब-करीब पूरे हो चुके हैं और अगले माह के दौरान इसका उद्घाटन होेने की उम्मीद है। गार्डन में कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर आरामदायक बेंच और चाय-नाश्ता के स्टॉल भी लगाए जाएगे। जहां पर लोग बैठकर आराम से चाय का आनंद ले सकेंगे। यहां घास व पौधे लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत की मजबूती और स्थिरता सुनिश्चित करने पर रहा फोकस
टेरिस गार्डन के निर्माण में पहला और महत्वपूर्ण कदम सिविल कार्य था। छत की मजबूती और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। गार्डन का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया कि छत की संरचना पर अतिरिक्त भार न पड़े। इसके लिए छत की मरम्मत और मजबूती के काम को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा, सिविल कार्य के दौरान वाटरप्रूफिंग और ड्रेनेज सिस्टम को भी शामिल किया गया। इस तरह बारिश के पानी से गार्डन की दीवारें और फर्श सुरक्षित रहेगा। इस खुले सार्वजनिक स्थान में टहलने और जॉगिंग के लिए ग्रेनाइट फर्श के रास्ते बनाए है।


टेरिस गार्डन के लिए रोशनी की व्यवस्था भी अत्यंत महत्वपूर्ण थी। रोशनी न केवल गार्डन की सुंदरता को उजागर कर रही है, बल्कि सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही है। एनडीएमसी ने ऊर्जा-कुशल एलईडी लाइट्स का चयन किया, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि बिजली की बचत भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed