फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress woman leader filled harassment complaint against ajay makan and others

महिला नेता ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में की शिकायत

Fri, 14 Apr 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Apr 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
congress woman leader filled harassment complaint against ajay makan and others
- फोटो : ANI

लगातार चुनावी हार का सामना कर रही कांग्रेस को दिल्ली में एक और झटका लगा है। दिल्ली में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रचना सचदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रचना ने अजय माकन के साथ-साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओजा और कांग्रेस नेता नेट्टा डीसुजा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में रचना ने आरोप लगाया है कि एमसीडी चुनाव के दौरान टिकट वितरण में हो रही गड़बड़ी के सिलसिले में उसने राहुल गांधी से मिलकर शिकायत की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद से ही इन नेताओं ने उसे पेरशान करना शुरू कर दिया। रचना का कहना है उसने राहुल गांधी को बताया कि टिकट वितरण में नेताओं के  रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें इसके खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर मिलने लगी धमकियां

congress woman leader filled harassment complaint against ajay makan and others

महिला का आरोप है कि राहुल गांधी से मिलने के बाद इन तीनों कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें धमकी देना शुरु कर दिया और इस बारे में लिखित में माफी मांगने का दबाव डालने लगे। जब उसने माफीनामा देने से इनकार कर दिया तो उसे परेशान किया जाने लगा।

पुलिस को दी गई शिकायत में रचना ने आरोप लगाया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उसे धमकी भरे लहजे में कहा था कि एमसीडी इलेक्‍शन के बाद वो उसे देख लेंगे और उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया था।

इसके बाद उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल्स आने जिसमें उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। रचना ने अपनी शिकाय को राष्ट्रीय महिला आयोग को भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed