{"_id":"5d59bd468ebc3e896c559850","slug":"congress-protest-against-bjp-over-ravidas-mandir-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर कांग्रेस ने की संत रविदास मंदिर बनाने की मांग, भाजपा पर लगाया तोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर कांग्रेस ने की संत रविदास मंदिर बनाने की मांग, भाजपा पर लगाया तोड़ने का आरोप
Mon, 19 Aug 2019 02:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
रविदास मंदिर तोड़े जाने का विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केन्द्रीय मंत्री पीएल पुनिया और कुमारी शैलजा की अगुवाई में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुगलकाबाद के संत रविदास मंदिर को तोड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार व डीडीए के खिलाफ नारेबाजी की। मंदिर को दोबारा बनवाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव व राजेश लिलौठिया, दिल्ली सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष व भगवान बाल्मीकि फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
पीएल पुनिया ने बताया कि तुगलकाबाद का मंदिर करीब 600 साल पुराना है। 1959 में बाबू जगजीवन राम ने इसका निर्माण करवाया था। मंदिर तोड़ा जाना निंदनीय है। कुमारी शैलजा ने कहा कि प्राचीन मंदिर को ध्वस्त करना गैर संगत है। अनुसूचित समुदाय बिना गुरु रविदास मंदिर की पुन: स्थापना और मंदिर की जमीन वापस लिए संतुष्ट नहीं होगा।
विज्ञापन
देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा एक तरफ तो अयोध्या मंदिर बनाने के नाम पर धार्मिक तनाव पैदा कर रही है और दूसरी ओर दिल्ली में 600 साल पुराना ऐतिहासिक गुरु रविदास मंदिर का विध्वंस कर अनुसूचित समुदाय में तनाव बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 21 अगस्त को होने वाली रैली को कांग्रेस का समर्थन है।