सेमीफाइनल में कांग्रेस को मिली संजीवनी लेकिन एकतरफा नहीं रहा जनता का झुकाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों नगर निगम के उपचुनाव में जनता ने तीनों दलों में से किसी भी एक दल की ओर पूरी तरह झुकाव नहीं किया। आप को पांच सीटें तो कांग्रेस को चार और भाजपा को तीन सीटें मिलीं। सबसे अधिक मतों से कमरुद्दीन नगर वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक भारद्वाज ने जीत हासिल की।
कांग्रेसी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल सिन्हा को 7434 मतों से हराया, जबकि नानकपुरा वार्ड में जीत हासिल करने वाले आप के अनिल मलिक सबसे कम अंतर से जीते। उनसे भाजपा के नितिन शर्मा मात्र 522 वोट से हारे।
वहीं, उपचुनाव में सबसे अधिक मत मटियाला से आप उम्मीदवार रमेश ने हासिल किए। उनको 17644 वोट मिले। वह केवल 753 वोट से ही जीते हैं। उपचुनाव में सबसे कम सीट हासिल करने वाली भाजपा को सबसे अधिक मत मिले। उसके उम्मीदवार नौ वार्डों में दूसरे स्थान पर रहे, वहीं एक उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा।
कांग्रेस उम्मीदवार ने हासिल की सबसे बड़ी जीत
आप के तीन उम्मीदवार दूसरे और पांच उम्मीदवार तीसरे से चौथे स्थान पर रहे। मत प्रतिशत के मामले में उसका दूसरा नंबर रहा। जबकि कांग्रेस का मात्र एक उम्मीदवार ही दूसरे नंबर पर रहा और उसके आठ उम्मीदवार तीसरे से चौथे पर रहे। वह मत प्रतिशत के मामले में तीसरे स्थान पर रही।
चुनाव वाले सभी वार्ड आप विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में आते हैं जबकि उसे केवल पांच सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। विधानसभा चुनाव के मुकाबले उसका मत प्रतिशत भी काफी गिरा है। इसलिए इसे आप के लिए झटका भी माना जा रहा है।
उपचुनाव में जीते व हारे उम्मीदवार व वोट
वार्ड नंबर व नाम जीत हार
44 कमरुद्दीन नगर अशोक कुमार (कांग्रेस) अनिल सिन्हा (भाजपा)
55 शालीमार बाग उत्तरी भूपेंद्र भंडारी (भाजपा) भागमल शर्मा (कांग्रेस)
67 वजीरपुर महेंद्र नागपाल (भाजपा) सचिन सिंघल (आप)
86 बल्लीमारान मो. सादिक (आप) नितिन तिवारी (भाजपा)
124 विकास नगर अशोक कुमार (आप) सुनील जिंदल (भाजपा)
126 नवादा कृष्ण गहलोट (भाजपा) अजय गहलोट (आप)
136 मटियाला रमेश (आप) अशोक शर्मा (भाजपा)
166 मुनिरका योगिता राशि (कांग्रेस) सुनीता टोकस (आप)
168 नानकपुरा अनिल मलिक (आप) नितिन शर्मा (भाजपा)
176 भाटी राजेंद्र तंवर (निर्दलीय) ईश्वर सिंह (भाजपा)
199 तेखंड अभिषेक बिधूड़ी (आप) सुनील कुमार वर्मा (भाजपा)
214 खिचड़ीपुर आनंद कुमार (कांग्रेस) विनोद कुमार बिन्नी (भाजपा)
238 झिलमिल पंकज (कांग्रेस) जितेंद्र सिंह शंटी (भाजपा)