कांग्रेस के हौसले पस्त, दिग्गजों ने भी मानी हार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में जीत-हार के परिणाम बेशक 16 मई को सामने आएंगे लेकिन कांग्रेस नेताओं के हौसले पहले ही पस्त दिख रहे हैं, वहीं बीजेपी नेता जीत के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस के दिग्गज दबी जुबान में न सिर्फ हार स्वीकार रहे हैं बल्कि दूसरे नंबर के लिए लड़ाई मानकर चल रहे हैं। हालांकि नई दिल्ली और चांदनी चौक को मजबूत सीट मान रहे हैं।
कांग्रेस के एक दिग्गज नेता का कहना है कि मुस्लिम मतदाता आम आदमी पार्टी की तरफ झुका है लेकिन अन्य वर्ग के मतदाता का वोट विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस अधिक मिले हैं।
हार स्वीकार रही कांग्रेस!
सूत्रों के अनुसार दिल्ली की सभी सीटों का कांग्रेस मानसिक रूप से पहले ही हार चुकी है। कांग्रेस के कई नेता खुले तौर पर तो नहीं लेकिन दबी जुबान यह जरूर कह रहे हैं कि सीधे तौर पर हम कोई सीट नहीं जीत रहे हैं।
नई दिल्ली व चांदनी चौक में फाइट अच्छी देंगे जबकि बाकी सीटों पर लड़ाई दूसरे नंबर के लिए है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों के मतगणना एजेंट तैयार करने में जुट गए हैं।
लोकसभा की प्रत्येक सीट के प्रत्येक विधानसभा में 12 टेबल लगाए जाने की तैयारी को देखते हुए इतने ही मतगणना एजेंट भी रखे जाएंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद ही विधानसभा चुनाव की तैयारी और राजधानी में चुनावी माहौल बनाने की रणनीति भी कांग्रेस नेता तैयार कर रहे हैं।
'गलत साबित हुए हैं एग्जिट पोल'
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस ने अनुभवी प्रत्याशी उतारे थे। चुनाव भी अच्छा लड़ा है। बाकी परिणाम आने पर ही कुछ साफ होगा।
जहां तक एग्जिट पोल के नतीजों की बात है तो कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं, लेकिन परिणाम आने से पहले कुछ कहना ठीक नहीं है।
अरविंदर लवली अपनी टीम का उत्साह बरकरार रखने और उसे आगे आने वाले चुनावों के लिए तैयार करने में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।
धोखा देने वाले सांसदों को रिपोर्ट कार्ड
उध्ार, दक्षिण दिल्ली के महापौर चुनाव में पार्टी को धोखा देने वाले सांसद संदीप दीक्षित और परवेज हाशमी की रिपोर्ट कार्ड बुधवार को प्रदेश संगठन आलाकमान को सौंप सकता है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह से दक्षिण दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष फरहाद सूरी ने इसी मामले में मुलाकात की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह कहना है कि फरहाद सूरी बुधवार को पूरे मामले की रिपोर्ट देंगे। उसे आलाकमान को भेजा जाएगा।
हालांकि इस मामले में दोनों नेताओं पर क्या कार्रवाई हो सकती है, इस पर कांग्रेस का कोई नेता खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है कि संदीप दीक्षित महापौर के मतदान में देरी से पहुंचे थे जबकि परवेज हाशमी चुनाव के दिन नहीं पहुंचे थे।