फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leader niece rocky yadav was killed in delhi

कांग्रेस नेता के भतीजे की ईंट मारकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
congress leader niece rocky yadav was killed in delhi
रॉकी यादव - फोटो : अमर उजाला

रणहौला इलाके में बृहस्पतिवार रात को कांग्रेस नेता करण यादव के भतीजे की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। मरने वाले की शिनाख्त रॉकी यादव (28) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शुक्रवार को वारदात में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ है कि घटना के समय रॉकी कुछ युवकों के साथ पार्टी कर रहा था। रॉकी की दबंगता से परेशान होकर युवकों ने उसकी हत्या की। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रॉकी परिवार के साथ हस्तसाल गांव में रहता था। वह शादीशुदा था और तीन साल की एक बेटी है। पिछले कुछ माह से वह नौकरी छोड़कर अपनी प्रॉपर्टी का काम देख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में गया हुआ था रॉकी यादव

congress leader niece rocky yadav was killed in delhi
murder

बृहस्पतिवार रात को विकास नगर के एक खाली प्लॉट में रॉकी कुछ युवकों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान नशे में उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। युवक ने उसके सिर के पिछले हिस्से पर ईंट से वार कर दिया। रॉकी के नीचे गिरते ही अन्य युवकों ने भी उस पर ईंटों से हमला कर दिया।

पकड़े जाने के डर से युवक फरार हो गए। हमले में रॉकी की मौत हो गई। किसी राहगीर ने रॉकी को लहूलुहान अवस्था में देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय रॉकी युवकों के साथ खाली प्लॉट में पार्टी कर रहा था। पुलिस ने उन युवकों की पहचान करने के बाद दबिश देनी शुरू की और महारानी एन्क्लेव निवासी पंकज वर्मा, रोहित उर्फ लाला, सोनू बंसल, दीपक, धर्मेंद्र और उत्तम नगर निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

सभी दिल्ली से भागने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रॉकी दबंग किस्म का था। वह अक्सर उन लोगों से रुपये छीन लेता था। घटना के समय इसी बात को लेकर युवक से उसका झगड़ा हुआ और फिर सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed