फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress celebrates rajiv gandhi birthday

कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

Sun, 21 Aug 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
congress celebrates rajiv gandhi birthday
राजीव गांधी की पुण्यतिथि‍ - फोटो : ANI

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 73 वें जन्मदिन पर कांग्रेसियें ने उन्हें याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया। ओल्ड फरीदाबाद के राजीव गांधी चौक पर निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीआर ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, संगठन सचिव ललित भड़ाना, महेंद्र शर्मा, सेवक सरदार हरजीत सिंह, जिला महिला अध्यक्ष सीमा जैन, रेणू चौहान, सरला भामोत्रा, सुनीता फागना, मेहरचंद पाराशर, रंधीर फागना, कलवा पंडित, अजय श्रीवास्तव, हीरावती, केशवंती, मोहम्मद मुखत्यार, सचिन शर्मा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीआर ओझा ने कहा कि डिजिटल इंडिया का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है। वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। भारत मे संचारक्रांति के अग्रदूत के रूप में राजीव गांधी का नाम इतिहास के अध्याय में जुड़ गया है।
विज्ञापन


देश में पंचायती राज क्रांति के सूत्रधार भी राजीव गांधी ही थे। देश में युवाओं को वोट का अधिकार, गंगा का निर्मलीकरण और सुनहरी भारत जैसी योजनाओं को शुरू करने वाले राजीव गांधी ही थे। प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी विश्व शांतिदूत के रूप में उभरने वाले पहले राजनेता थे। उन्होंने पंजाब, असम, मिजोरम, दार्जिलिंग और त्रिपुरा जैसे राज्यों के अलावा विदेशों में भी शांति बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के युवाओं और राजनेताओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। कांग्रेसी नेता विकास चौधरी के नेतृत्व में राकेश भड़ाना, ज्ञानचंद आहुजा, ओपाल टोंगर ने कार्यकर्ताओं के साथ स्लम क्षेत्रों में जाकर लोगों को फल, दूध, कपड़े, खाद्य सामग्री व बच्चों को स्टेशनरी वितरित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed