फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार एसोसिएशन चुनाव: कहीं उत्साह के साथ संपन्न, कहीं फर्जी वोटिंग पर चुनाव रद्द; वकील बोले- प्रशासन की लापरवाही

Fri, 21 Mar 2025 10:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

फर्जी वोटिंग के चलते हंगामा शुरू हो गया और कुछ अधिवक्ताओं ने मतदान केंद्र के अंदर घुसकर मतपेटी तोड़ दी और मतपत्र भी फाड़ दिए जिसके बाद मतदान को रद्द करने का निर्णय लिया गया। शाम में राउज एवेन्यू कोर्ट में भी अधिवक्ताओं के बीच विवाद हुआ जिससे मतदान को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।

विज्ञापन
Conduct of Bar Association elections of seven district courts and Delhi High Court
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में शुक्रवार को सभी सात जिला अदालतों और दिल्ली हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन चुनावों का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अधिवक्ताओं ने उत्साह से मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि इस दौरान दो जिला अदालतों में फर्जी वोटिंग को लेकर अधिवक्ताओं ने बवाल काटा और कड़कड़डूमा कोर्ट के शाहदरा बार एसोसिएशन व साकेत बार एसोसिएशन के चुनाव निरस्त कर दिए गए।

Conduct of Bar Association elections of seven district courts and Delhi High Court
सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान के दौरान राउस एवेन्यू कोर्ट का नजारा कुछ इस तरह दिखा - फोटो : भूपिंदर सिंह

ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में सभी अदालतों में एक ही दिन बार एसोसिएशन के चुनाव कराए गए। दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा जिन निचली अदालतों के बार एसोसिएशन का चुनाव होना है, उनमें कड़कड़डूमा कोर्ट के शाहदरा बार एसोसिएशन, तीस हजारी कोर्ट के दिल्ली बार एसोसिएशन, पटियाला हाउस कोर्ट के नई दिल्ली बार एसोसिएशन, राउज एवेन्यू कोर्ट के सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन, साकेत कोर्ट के साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन, द्वारका कोर्ट के द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन और रोहिणी कोर्ट के रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन शामिल हैं।
 

Conduct of Bar Association elections of seven district courts and Delhi High Court
सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान के दौरान राउस एवेन्यू कोर्ट का नजारा कुछ इस तरह दिखा - फोटो : भूपिंदर सिंह

मतपेटी तोड़ी, मतपत्र भी फाड़े
कड़कड़डूमा कोर्ट के शाहदरा बार एसोसिएशन के इलेक्शन कमिश्नर प्रमोद नागर ने बताया कि फर्जी वोटिंग के चलते अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बार एसोसिएशन के मतदान को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी मूक दर्शक की भूमिका निभाई, जिससे इस प्रकार की अव्यवस्था फैल गई। वहीं, साकेत कोर्ट में भी अधिवक्ताओं ने बताया कि चुनाव बैलेट पेपर से कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Conduct of Bar Association elections of seven district courts and Delhi High Court
नई दिल्ली बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट का नजारा कुछ इस तरह दिखा - फोटो : भूपिंदर सिंह

इस दौरान फर्जी वोटिंग के चलते हंगामा शुरू हो गया और कुछ अधिवक्ताओं ने मतदान केंद्र के अंदर घुसकर मतपेटी तोड़ दी और मतपत्र भी फाड़ दिए जिसके बाद मतदान को रद्द करने का निर्णय लिया गया। शाम में राउज एवेन्यू कोर्ट में भी अधिवक्ताओं के बीच विवाद हुआ, जिससे मतदान को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। हालांकि बाद में मतदान शाम सात बजे तक संपन्न कराया गया। मतदान के कुछ देर बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
Conduct of Bar Association elections of seven district courts and Delhi High Court
रोहिणी कोर्ट मे मतदान करने के बाद कोर्ट परिसर मे खड़े वकील - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय

वकील बोले- प्रशासन की लापरवाही
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वकीलों ने कहा कि अव्यवस्था के चलते उम्मीदवारों की मेहनत, समय और पैसे सब बेकार हो गया। इसके लिए सीधे तौर पर प्रशासन ही जिम्मेदार है। वोटिंग ही देर ही शुरू की गई, जो कि बीच में उम्मीदवारों को बिना बताए रोकी भी गई। इसके बाद ही चुनाव रद्द कर दिया गया। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि तीन-चार दिन कुछ नहीं होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed