{"_id":"5ae8a4834f1c1b6d098b7651","slug":"comrade-lal-babu-sharma-says-government-wants-to-weaken-democracy-by-putting-a-dictatorial-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तानाशाही मुखौटा लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तानाशाही मुखौटा लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है सरकार’
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 02 May 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
मजूदर दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'केंद्र सरकार विभाजन कारी सांप्रदायिक और जातिवादी भेदभाव के एजेंडे को बढ़ावा दे रही है। सरकार तानाशाही का मुखौटा दिखाकर लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने में लगी है।’ मंगलवार को यह बात कामरेड लाल बाबू शर्मा ने कही।
विज्ञापन
मजदूर दिवस के अवसर पर बीके चौक पर आयोजित संयुक्त ट्रेड यूनियन की आम सभा में बोलते हुए कामरेड लाल बाबू शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार आम मजदूर कर्मचारियों की समस्याओं और हित के मुद्दों को भटकाने और मजदूर एकता को तोड़ने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन ने 2 अप्रैल 2018 को फिक्सडटर्म इंप्लाईमेंट कानून बनाने के पारित प्रस्ताव का विरोध किया है। किसानों के साथ सांझा बनाकर श्रमिक वर्ग भारत के सविधान की रक्षा करेंगे। इसके लिए 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके पश्चात पांच सितंबर को संसद का घेराव और अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में देशव्यापी हड़ताल करके काला कानून वापस करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
सभा को ट्रेड यूनियन कौंसिल के घटकों के नेता विजय झा, नरेश शास्त्री, ऊधम सिंह, जवाहर लाल, वीरेंद्र डंगवाल, युद्धवीर सिंह खत्री, एसडी त्यागी, देवेंद्री शर्मा, सुधा, विजय शर्मा, शब्बीर, डिगम्बर डागर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईटीयूई के नेता विशंभर सिंह, सीआईटीयू के नेता निरन्तर पराशर, एचएमएस के नेता राजपाल डांगी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता अशोक कुमार, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के महेंद्र सिंह आईसीटीयू के रामबिलास ने संयुक्त रूप से की।