फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   company manager arrested on fraud case

छह करोड़ की ठगी में मैनेजर गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2014 08:38 AM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
company manager arrested on fraud case

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 6 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी के निदेशकों के साथ पोंजी स्कीम के तहत लोगों के साथ ठगी करता।

विज्ञापन


आरोपी ने कंपनी के निदेशकों के साथ मिलकर करीब 300 लोगों के साथ ठगी की है। मैनेजर वर्ष 2008 से फरार था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीसी यादव को विशेष सूचना मिली थी कि ठगी के मामले में वांछित आरोपी सुखदेव सिंह उर्फसुखा (41) सेक्टर-14, द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास किसी से मिलने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीसी यादव की टीम ने यहां घेराबंदी कर एक नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारका में पाराडाइज अपार्टमेंट सेक्टर-9 द्वारका में रहता था और मूलरूप से गांव कोकलपुर पोस्ट कांजाली जिला कपूरथला पंजाब का रहने वाला है।

ऑफिस में ताला लगाकर गायब

company manager arrested on fraud case

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2008 में नरेन्द्र सातोहा और उसकी पत्नी अनिता सातोहा ने ककरौला मोड पर अल्मानडाइन मार्केटिंग प्राइवेट लि. नाम से कंपनी खोली। सुखदेव सिंह इस कंपनी में मैनेजर और नेटवर्किंग हेड था। कंपनी ने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनके पैसे छह महीने में दोगुने हो जाएंगे।

शर्ते ये थी कि पैसे जमा करने वाले को दो ऐसे और लोगों के पैसे अपने साथ जमा कराने होंगे। इसके बाद जमा कराने वाले दो लोग चार और लोग लाएंगे। इस तरह आरोपियों ने करीब 300 लोगों से छह करोड़ रुपये ठग लिए थे।

आरोपी लोगों के छह करोड़ रुपये लेकर ऑफिस में ताला लगाकर गायब हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों से दस से 50 हजार रुपये तक जमा करवाते थे। मामला दर्जकर द्वारका(नार्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

आठवीं पास सुखदेव दिल्ली एयरपोर्ट पर लोडर का काम करता था। इसके बाद इसने विकासपुरी में गारमेंट्स का व्यवसाय खोला, मगर इसे घाटा हो गया। इसके बाद ये कनक धारा के तहत लोगों से ठगी करने वाली एक कंपनी में काम करता था। इस कंपनी के लोग भी लोगों के करोड़ रुपये लेकर गायब हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed