फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cold weather came back due to rain

बारिश के साथ फिर वापस आया सर्दी का झोंका

Fri, 14 Feb 2014 11:14 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 14 Feb 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
cold weather came back due to rain

गुड़गांव में एक दिन पहले ही तेज धूप निकलने के कारण सर्दी से मिली राहत शाम होते-होते परेशानी में बदल गई। रातभर चली बारिश से जहां कॉलोनियों और सड़कों पर जलभराव हो गया, वहीं सर्दी भी लौटती महसूस हुई। शुक्रवार को भी दिनभर धूप नहीं निकली और रह-रहकर बादल बरसते रहे। ऐसे में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था। दिनभर धूप खिली रही और तेज हवा भी नहीं चली थी। ऐसे में लोगों को सर्दी से खासी राहत मिली थी। देर शाम के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा।
विज्ञापन


पहले सर्द हवा चली और रात नौ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। पूरी रात बारिश होने से न केवल शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया, बल्कि मुख्य सड़कें भी जलमग्न नजर आईं। शुक्रवार को जब तापमान मापा गया तो अधिकतम पारा दो डिग्री और न्यूनतम पारा एक डिग्री नीचे पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के लिए राहत की बात केवल इतनी रही कि इस दिन हवा की रफ्तार केवल दो किलोमीटर प्रति घंटा रही। ऐसे में लोगों को सर्द हवा से नहीं जूझना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक राकेश सिंह बताते हैं कि शनिवार को भी बारिश जारी रहेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।

यहां भरा पानी
पटेल नगर, प्रेम नगर, मियावाली कॉलोनी, शीतला कॉलोनी समेत तमाम निचली कॉलोनियों में पानी भरा। ओल्ड सिटी के महावीर चौक, सिविल अस्पताल, खांडसा रोड, बसई चौक पर भी जलभराव हुआ। बरसात ने सेक्टरों में जलनिकासी के दावों की भी पोल खोली। सेक्टर-4, 5, 14, 15 पार्ट 1 व 2, 31, 32, 38, 39, 40 समेत डीएलएफ और सुशांत लोक में भी कई स्थानों पर पानी भरने के कारण लोग परेशान दिखाई दिए।


सार्वजनिक स्थानों पर कम रही चहल-पहल
सरकारी विभागों, सार्वजनिक स्थानों और बाजार आदि में चहल-पहल कम रही। सुबह बरसात की वजह से लोगों को ऑफिस जाने में भी खासी परेशानी आई। शाम ढलने के बाद तेज हवा चलने से लोग अपने घर जल्द से जल्द पहुंचने की जद्दोजहद में दिखाई दिए। सर्दी और बरसात की वजह से चाय की स्टॉल, पकोड़ों की दुकानों और रेहड़ियों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed