फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold breaks 118 years record in Delhi, Train and Flight affected

दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 118 वर्षों का रिकॉर्ड, विमान और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Sun, 29 Dec 2019 10:17 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 29 Dec 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Cold breaks 118 years record in Delhi, Train and Flight affected
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में लगातार 16वें दिन भी शीतलहर जारी है। इसने 118 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, दिसंबर 1997 में लगातार 13 दिन तक दिल्ली में शीतलहर चली थी। उधर, 1901 में सर्दी ने दिसंबर महीने में इसी तरह कहर बरपाया था। नए साल में एक से तीन जनवरी तक रात के वक्त हल्की बारिश और दो जनवरी को ओलावृष्टि का अनुमान है।

विज्ञापन


रविवार को हवा की दिशा बदली तो तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। सुबह से ही हवा पूर्व से बह रही थी। इसके बाद भी पूरे दिन ठिठुरन की स्थिति रही। लोदी रोड पर न्यूनतम तापमान 2.8, पालम में 3.2, सफदरजंग में 3.6, जबकि आया नगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में घने कोहरे की वजह से विमान सेवा प्रभावित हुई। दूसरी तरफ, कोहरे का असर ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर को हवा की रफ्तार बढ़ेगी। नए साल में एक से तीन जनवरी के दौरान रात के वक्त हल्की बारिश होगी। दो जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि हो सकती है। कोहरे का प्रभाव लगातार कुछ दिन बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में तापमान

स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
सफदरजंग    3.6    15.8
पालम    3.2    13.5
लोधी रोड    2.8    15.6
आया नगर    2.5    14.8

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थामी, उड़ानें भी देरी से संचालित

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी ट्रेनों की समय-सारिणी बिगड़ी रही। करीब 30 ट्रेनें 2 से 6 घंटे तक की देरी से चलीं। रीवा एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से चली, तो महाबोधी एक्सप्रेस 5 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 3 घंटे, विक्रमशीला 4 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5:30 घंटे, गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 6:40 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस 2:30 घंटे और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंची। इसके कारण यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। उधर, कोहरे के कारण उड़ानें भी देरी से संचालित हुईं। करीब 50 उड़ानें 15 मिनट से 1 घंटे की देरी से संचालित हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed