फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cobra Snake Entre in house, Gurugram

घर में घुसा कोबरा सोफे में जा छिपा, फुंफकारने से खुली बच्चों की नींद

Wed, 31 Jul 2019 05:53 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 31 Jul 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
Cobra Snake Entre in house, Gurugram
घर में घुसा कोबरा - फोटो : Amar Ujala

गांव अलीपुर के एक घर में मंगलवार शाम को कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। जिस वक्त कोबरा घर में घुसा उस वक्त दो बच्चे घर पर सो रहे थे। परिजन जब घर पर आए तो उन्होंने सांप के फुंफकारने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर कमरे में सो रहे बच्चे जाग गए। कमरे में हुई हलचल से कोबरा सोफे में जा छिपा। सांप देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पूरा परिवार कमरे को बंद कर बाहर निकल आया। इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षक को दी गई। जिन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को काबू कर अरावली में छोड़ दिया।

विज्ञापन


वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें गांव अलीपुर निवासी देवेंद्र ने सूचना दी कि उनके घर में सांप घुस गया है। इस पर वह मौके पर पहुंचे। यहां परिजनों ने उन्हें बताया कि पूरा परिवार घर के बाहर आंगन में था। एक कमरे में दो बच्चे सोए हुए थे। जिस पलंग पर बच्चे सोए थे उसके साथ ही सोफा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


शाम करीब सवा पांच बजे सांप घर में घुस गया। इसी दौरान परिजन भी कमरे में आ गए। अभी परिजन बैठे ही थे कि उन्हें फुंफकारने की दो-तीन बार आवाज सुनाई दी। इस पर वह घबरा गए। आवाज सुनकर पलंग पर सोए बच्चे भी जाग गए। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सांप पलंग के पास से सोफे के नीचे घुस गया। इस पर वह बच्चों को लेकर तुरंत ही कमरे से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सांप घुसने की सूचना पाकर परिवार सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षक को दी गई। करीब 45 मिनट में मौके पर पहुंचे वन्य जीव संरक्षक ने सांप को सोफे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सांप सोफे के अंदर छिप पर बैठा था। इसके लिए सोफे को फाडना पड़ा। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद सांप काबू में आया। अनिल गंडास ने बताया कि यह स्पेक्टिकल कोबरा है जिसकी फुंकार में भी जहर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed