Delhi: प्रिंसिपल से मारपीट करने वाले विधायक को निष्कासित करें सीएम, भाजपा बोली-सारे वादे भूले केजरीवाल
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में यह भी कहा कि सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान को विशेष न्यायालय ने स्कूल प्रिंसिपल से मारपीट का दोषी पाया है। उम्मीद है कि उन्हें सात साल की सजा हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि 2013 में पहला चुनाव मुख्यमंत्री ने तीन प्रमुख वादों के साथ लड़ा था। इसमें लोकपाल की स्थापना, वीआईपी कल्चर खत्म करना और भ्रष्ट एवं दागी विधायकों को सदन में न बैठने देना था, लेकिन सत्ता में आने के बाद खेद जनक है कि आप अपने तीनों वादों को भूल गए हैं।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में यह भी कहा कि आपकी सरकार के घोटालों एवं भ्रष्टाचार के समाचारों के बीच सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान को विशेष न्यायालय ने स्कूल प्रिंसिपल से मारपीट का दोषी पाया है। उम्मीद है कि उन्हें सात साल की सजा हो।
कपूर ने पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह प्रिंसिपल से मारपीट के दोषी विधायक को विधानसभा एवं आम आदमी पार्टी से निष्कासित करें। एक विधायक द्वारा प्रिंसिपल से मारपीट करना आम आदमी पार्टी के सभी वादों को गलत साबित करता है।