फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta declared public holiday in Delhi on Chhath festival

Holiday on Chhath: छठ पर्व पर सोमवार को दिल्ली में सरकारी अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया एलान

Fri, 24 Oct 2025 09:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 24 Oct 2025 09:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस पर्व पर सोमवार को इसलिए अवकाश किया जा रहा है, क्योंकि चार दिन के इस पर्व के तीसरे दिन व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।

विज्ञापन
CM Rekha Gupta declared public holiday in Delhi on Chhath festival
छठ पूजा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि छठ पर्व के अवसर पर सोमवार 27 अक्तूबर को सरकारी अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस पर्व पर सोमवार को इसलिए अवकाश किया जा रहा है, क्योंकि चार दिन के इस पर्व के तीसरे दिन व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन सुबह से ही तैयारी शुरू हो जाती है और पूरा परिवार किसी ने किसी कार्य को पूरा करने में लगा रहता है। मुख्यमंत्री के अनुसार इसी तथ्य को ध्यान में सरकार ने सोमवार 27 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश किया गया है।

विज्ञापन

श्रद्धा और सुविधा के संगम से दिल्ली छठमय दिखेगी : सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि यमुना किनारे बनाए जा रहे मॉडल घाटों पर इस बार की छठ पूजा का दृश्य अभूतपूर्व, भव्य और दिव्य होगा। श्रद्धा और सुविधा के संगम से पूरी दिल्ली छठमय दिखाई देगी। यह पहली बार है जब दिल्ली में इतने व्यापक स्तर पर सरकार की ओर से छठ पर्व का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से छठ महापर्व की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यमुना तट पर 17 मॉडल छठ घाटों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, पूरी दिल्ली में 1000 से अधिक छठ स्थलों पर समितियों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं टेंट, बिजली, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा और पेयजल उपलब्ध करा रही है। उन्होंने द्वारका सेक्टर-23बी स्थित पोचनपुर छठ पूजा समिति के घाट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों एवं छठ पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत और सम्मान किया। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनके सुझावों एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग का प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्राप्त हो। इस मुख्यमंत्री ने स्वयं घाट की रंगाई-पुताई के कार्य में श्रमदान किया। उनके साथ स्थानीय विधायक संदीप सहरावत, छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यमुना की सफाई युद्धस्तर पर जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि मां यमुना की सफाई का कार्य आठ महीनों से युद्धस्तर पर जारी है। सरकार ने यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने का संकल्प लिया है और यह एक सतत प्रक्रिया है। इसे तब तक जारी रखा जाएगा जब तक मां यमुना पूर्ण रूप से स्वच्छ न हो जाए। यमुना की सफाई के अभियान में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकारों के साथ-साथ केंद्र का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना सफाई के लिए सभी स्तरों से मिल रहा सहयोग इस कार्य को और सशक्त बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed