{"_id":"57de94314f1c1b0c0ca822f0","slug":"cm-khattar-statement-create-controversy-opposition-spoke-gangrape-is-not-small-issue-sir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के खट्टर के बयान से उबाल, विपक्ष ने कहा साहब गैंगरेप नहीं है छोटा मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के खट्टर के बयान से उबाल, विपक्ष ने कहा साहब गैंगरेप नहीं है छोटा मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 20 Sep 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात में डबल मर्डर और गैंगरेप को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान से क्षेत्र में काफी उबाल है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस घटना को छोटी बात कही है जो कि उचित नहीं है।
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों व विपक्षी दल के नेताओं ने सीएम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा कि सीएम अपने बयान वापस लें। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो मेवात के लोग संवैधानिक तरीके से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि तावडू खंड के एक गांव में गत 24 अगस्त रात सो रहे एक परिवार पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान बदमाशों ने दो युवतियों के साथ गैंगरेप किया था।
विज्ञापन
इस जघन्य वारदात के बाद से क्षेत्र में कई दिनों तक तनाव और खौफ का माहौल रहा था। इस घटना ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
शनिवार को गुड़गांव के केओडी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गैंगरेप और बीफ के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि यह सब छोटी-छोटी बातें हैं।
उनका यह बयान तूल पकड़ता जा रहा है। सामाजिक संस्था मेवात डेलपमेंट सोसायटी, मेवात विकास सभा सहित इनेलो विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक हबीबुर्ररहमान, पूर्व विधायक शहीदा खान, बसपा नेता जावेद अहमद सहित अन्य दलों के नेताओं व संगठनों ने सीएम के बयान को काफी निराश करने वाला बताया।