फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal seeks report after weeks on officials at Mohalla Clinic Project

सीएम केजरीवाल ने मोहल्ला क्लिनिक प्रोजेक्ट पर अधिकारियों को किया तलब, मांगी रिपोर्ट

Mon, 16 Jul 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal seeks report after weeks on officials at Mohalla Clinic Project
m arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मोहल्ला क्लिनिक प्रोजेक्ट पर अधिकारियों को तलब किया। इस मौके पर उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक के लिए जगह आवंटित किए जाने के मसले पर तहकीकात की। केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर साइट का मुआयना कर लें। हफ्ते के आखिर में होने वाली दूसरी बैठक में अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।

विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में हुई आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ पीडब्ल्यूडी, डूसुब, दिल्ली जल बोर्ड समेत प्रोजेक्ट से जुड़ी दूसरी एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे। इसमें केजरीवाल ने खासतौर से क्लिनिक बनाने के लिए जगह के चयन के मामले पर चर्चा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया कि उन्होंने जगह की पहचान के लिए कितने संयुक्त दौरे किए। इस मामले में काम आधे-अधूरे मिले हैं। अधिकारियों की टीम कई जगहों का अभी तक मुआयना नहीं कर सकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वह एक हफ्ते के भीतर सभी जगहों का दौरा करें और कोई दिक्कत होने पर उसे मौके पर निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed