फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM coming to the foundation, not the land of.

सीएम आ रहे शिलान्यास को, जमीनों का पता नहीं

Thu, 05 Mar 2015 01:17 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 Mar 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
CM coming to the foundation, not the land of.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 31 मार्च को गाजियाबाद आ सकते हैं। वह पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के 95 पावर स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के 24 घंटे सप्लाई देने के मिशन 2016 के तहत इन पावर स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। चीफ सेक्रेटरी के कई बार आदेश के बाद भी अधिकारी जमीन नहीं तलाश सके हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


मिशन- 2016 के लिए प्राधिकरण, स्थानीय निकाय, जिला प्रशासन और पावर कारपोरेशन अफसरों को जमीन तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आठ महीने से ज्यादा बीतने के बावजूद जमीन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आला अफसरों ने वीडियो कांफ्रेंस के साथ ही पत्र जारी कर जमीन तलाशने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी पश्चिमांचल में 95 में से मात्र 28 पावर स्टेशनों को जमीन मिली है। गाजियाबाद जोन में 26 में से मात्र चार पावर स्टेशनों को जमीन मिली है।

बुधवार को चेयरमैन आफिस की ओर से जारी आदेश ने अफसरों के होश उड़ा दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च को 95 पावर स्टेशनों के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के गाजियाबाद आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इसके बाद अफसरों ने तेजी से जमीन तलाशनी शुरू दी है। एमडी ने 20 मार्च तक सभी पावर स्टेशनों की जमीन तलाश करके सूचना भिजवाने के आदेश दिए हैं।

एसई महानगर एसबी यादव ने बताया कि 20 मार्च तक हर हाल में जमीन तलाशने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed