फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal visits Oxygen Depot and Oxygen Production Plant

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन डिपो और ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का दौरा किया

Fri, 11 Jun 2021 04:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Jun 2021 04:43 PM IST
सार

  • सिरसपुर ऑक्सीजन प्लांट तैयार, 57 मीट्रिक टन है क्षमता
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिरसपुर ऑक्सीजन डिपो और ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का दौरा किया
  • कहा, दिल्ली में 57 मीट्रिक टन क्षमता के तीन ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक स्थापित किए हैं

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal visits Oxygen Depot and Oxygen Production Plant
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी में जुटी हुई है। इसी क्रम में सिरसपुर में 57 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भंडारण क्षमता का क्रायोजेनिक टैंक लगाया है। यहां रोजाना 12.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाला प्लांट भी लग रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को इस ऑक्सीजन डिपो का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने दिल्ली में 57 मीट्रिक टन के तीन ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक स्थापित किए हैं, जिनकी कुल क्षमता 171 मीट्रिक टन की है। दिल्ली में 19 ऑक्सीजन के पीएसए प्लांट लगाए जा चुके हैं और अगले एक-दो दिन में इनका उद्घाटन किया जा सकता है। हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रहे हैं।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा, भगवान न करें कि कोरोना की तीसरी लहर आए। लेकिन अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो दिल्ली सरकार संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अपनी तैयारियां कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की जो दूसरी लहर आई थी, उसमें सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन की हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी और ऑक्सीजन की कमी की वजह से कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसलिए इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती भी है, तो दिल्ली के लोगों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए।


57 मीट्रिक टन क्षमता का स्टोरेज टैंक बनाया गया
केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार ने सिरसपुर में 57 मीट्रिक टन ऑक्सीजन क्षमता का स्टोरेज टैंक बनाया है। इसी तरह बाबा साहब डॉ. अंबेडकर अस्पताल और डीडीयू अस्पताल में दो ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक और बन चुके हैं। दिल्ली में कुल तीन ऑक्सीजन स्टोरेज बनाए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अगले एक-दो दिनों में 19 ऑक्सीजन के पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed