फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM arvind kejriwal govt spent crores rupees on employment department but only 344 jobs given

नौकरी के नाम पर केजरीवाल सरकार ने खर्च किए 21 करोड़ , 3 साल में सिर्फ 344 को मिला रोजगार

Thu, 23 Aug 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
CM arvind kejriwal govt spent crores rupees on employment department but only 344 jobs given
m arvind kejriwal

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के नौकरी के दावों की हवा निकालने वाले कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है। दिल्ली सरकार के रोजगार विभाग ने पिछले तीन साल में सिर्फ 344 बेरोजगारों को नौकरी दिलाई है।

विज्ञापन


मॉनसून सत्र के दौरान नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोजगार कार्यालय में हुए पंजीयन और नौकरियों की जानकारी सरकार के रोजगार मंत्री से मांगी थी। विभाग ने लिखित जवाब में बताया कि 2015 में 176, 2016 में 102, 2017 में 66 बेरोजगारों को नौकरियां दी गईं।
विज्ञापन


जवाब में विभाग ने इन लोगों के विभाग और नौकरी किस पद पर दी गई ये भी बताया। इसके साथ यह जानकारी भी सामने आई कि रोजगार विभाग ने कुल 21.53 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी के पांच रोजगार कार्यालयों में कुल 2.87 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से आठ हजार नाम नियोक्ताओं को भेजे गए। जिन 344 लोगों को नौकरी मिली उनमें से 177 को कंडक्टर, वॉटरमैन और टेम्पररी वॉटरमैन पद पर नियुक्त हुए।


सरकार ने तीन सालों में 7 रोजगार मेले लगाए और दावा है कि उनमें 357 कंपनियां आईं। कंपनियों ने 78 आवेदकों में से 30680 को शॉर्ट लिस्ट किया लेकिन इनमें से कितनों को नौकरी मिल सकी इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। इन मेलों के आयोजन पर सरकार ने 33.11 लाख रुपए खर्च किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed