Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal accused BJP of stopping scheme to get rid of water bills

OTS Scheme: 'पानी के बिलों से निजात दिलाने को लाई गई स्कीम को भाजपा ने रोका', सीएम केजरीवाल ने बोला हमला

Thu, 22 Feb 2024 05:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Feb 2024 05:20 PM IST
सार

कैबिनेट पास करेगी तब ये स्कीम लागू होगी। इसके लिए फाइनेंस सेक्रेटरी को इस पर अपने कमेंट्स देने हैं। फाइनेंस सेक्रेटरी को फाइल दी गई, लेकिन उन्होंने लिख दिया कि हम अपने कमेंट्स नहीं देता।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal accused BJP of stopping scheme to get rid of water bills
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : दिल्ली विधानसभा

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बाद से आम आदमी पार्टी (आप) लगातार भाजपा पर हमलावर है। इसी क्रम में गुरुवार को आप ने अपने एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वीडियो साझा किया है। जिसमें वह विधानसभा में बढ़े पानी के बिलों से निजात दिलाने के लिए लाई गई ओटीएस स्कीम रोकने को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

सीएम केजरीवाल कहते हैं 'दिल्ली में लगभग 27 लाख उपभोक्ता हैं। इन 27 लाख में 10.5 लाख यानी 40 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं जो अपना बिल नहीं भर रहे। वो इसलिए बिल नहीं भर रहे क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके बिल गलत आए हैं, इसलिए वो अपना बिल नहीं भर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं का समाधान करने के लिए हम वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आए। इस योजना को समझाते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने दो, तीन, चार सालों से बिल नहीं चुकाया है, उस दौरान अगर आपकी दो या दो से ज्यादा ओके रीडिंग मिलती हैं, जिस पर उपभोक्ता भी सहमत हैं और जल बोर्ड भी सहमत है तो उसको मान लिया जाएगा और उसका औसत ले लिया जाएगा। उस औसत से बाकी सारे महीनों को मल्टीप्लाई कर दिया जाएगा। आज स्थिति ये है कि इस स्कीम को कैबिनेट में लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट पास करेगी तब ये स्कीम लागू होगी। इसके लिए फाइनेंस सेक्रेटरी को इस पर अपने कमेंट्स देने हैं। फाइनेंस सेक्रेटरी को फाइल दी गई, लेकिन उन्होंने लिख दिया कि हम अपने कमेंट्स नहीं देता। सोचो किसी अफसर की हिम्मत है। बिधूड़ी जी कह रहे थे कि मेरे से सीख लो, तो अब मैं कहता हूं कि सिखाओ अब उसका क्या करें हम। हमने फिर इन दोनों को और भी अफसरों को बुलाया। इन्होंने बताया कि हमें धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed