फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cloth vendor murdered in Delhi over minor dispute

दिल्ली में कार के शीशे को लेकर विवाद: चार लोगों ने कपड़े विक्रेता की हत्या की, एक शख्स हुआ घायल; चार गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 01:05 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Feb 2026 01:05 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में चार लोगों को पकड़ा किया है, जिनमें दो किशोर भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Cloth vendor murdered in Delhi over minor dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली के गौतंपुरी इलाके में कार के साइड मिरर को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय कपड़े विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों सहित चार लोगों को पकड़ा है। यह घटना पुरानी रंजिश के कारण बढ़ी, जिसमें दो समूहों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

विज्ञापन

पुलिस को गुरुवार रात 10 बजे के करीब बदरपुर थाने में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक बड़ी भीड़ जमा मिली और घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच में पता चला कि विवाद कार के टूटे हुए साइड मिरर को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के कारण मामला जल्द ही हिंसक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध टीम को बुलाया गया। पीड़ितों की पहचान 25 वर्षीय कपड़े विक्रेता अरुण और 25 वर्षीय शिवम् के रूप में हुई, जो एम्स में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता है। दोनों को कई बार चाकू मारा गया था और उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान अरुण की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि शिवम की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह घटना कार के साइड मिरर को लेकर शुरू हुई। जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, तो पुरानी रंजिश के कारण मामला बिगड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो किशोर भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed