{"_id":"5bdbaf0cbdec226953783cb6","slug":"clash-between-two-community-in-kalyan-puri-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणपुरी में दो गुटों में बवाल: दोनों ओर से जमकर हुआ पथराव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणपुरी में दो गुटों में बवाल: दोनों ओर से जमकर हुआ पथराव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार रात मामूली झगड़े के बाद फैली अफवाह ने बवाल का रूप ले लिया। 11 और 13 ब्लॉक में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग गए। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात कर खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार बवाल देर रात को हुआ। रात करीब 11.00 बजे किसी बात पर 13 ब्लॉक में रहने वाले युवकों ने 11 ब्लॉक के एक युवक को बुरी तरह पीट दिया।
11 ब्लॉक में किसी ने अफवाह फैला दी कि जिस तरह 1984 में एक समुदाय विशेष को निशाना बनाकर मारा गया था, उसी तरह का बवाल दोबारा हुआ है। इसके बाद 11 ब्लॉक से भारी संख्या में लोग डंडे और लाठियां लेकर सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर से भी लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। काफी देर चले बवाल के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ मौके से फरार हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।