दिल्ली में हालात हो रहे सामान्य, सिर्फ तीन मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक भी हुआ कम
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। वहीं गुरुवार को हो रहे प्रदर्शनों के चलते एक-एक कर राजीव चौक समेत 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। मंडी हाउस से दर्जनों लोग और लाल किले से 700 लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। वहीं दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के चलते लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या जाम की रही। दिल्ली चारों ओर से जाम से घिर गई और जो जहां था वहीं रह जा रहा। जाम के चलते दर्जनों फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गईं। पढ़ें दिनभर की अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
आज्ञा का उल्लंघन करने वाले 13 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी
गाजियाबाद जिला प्रशासन ने 13 स्कूलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है जो सरकारी आदेश के बाद भी गुरूवार को खुले रहे। प्रशासन ने जबरदस्ती सर्दी को देखते हुए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने प्रेट्र को बताया कि यह पाया गया कि प्रशासनिक आदेश के बावजूद गुरूवार को कुछ स्कूल खुले थेजामिया मिल्लिया की वेबसाइट हैक
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट को बृहस्पतिवार को हैक कर दिया गया। हैकरों ने वेबसाइट पर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में पोस्ट भी लिखी। हैकरों ने अपने संदेश में लिखा कि यह वेबसाइट डार्क नाइट ने जामिया के छात्रों के समर्थन में हैक की है... जय हिंद।'इंटरनेट सेवा बंद'
Ghaziabad District Administration: Internet services to be suspended in the district from 10 pm today till 20 December, 10 pm. #CitizenshipAmendmentAct
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
पर्चे बांटते दो लोग गिरफ्तार
Delhi Police has taken two people into custody for distributing pamphlets with inciting content on them regarding National Register of Citizens (NRC) and #CitizenshipAmendmentAct. The two people are being questioned.
— ANI (@ANI) December 19, 2019
'सारे जहां से अच्छा'
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने सारे जहां से अच्छा गाया और सीएए के खिलाफ अपना विरोध जताया।#WATCH Delhi: Protesters sing 'Saare jahaan se achha, Hindustan humara' at Jantar Mantar. #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/oZNL9XgSTH
— ANI (@ANI) December 19, 2019
अब खोल दिए गए हैं ये मेट्रो स्टेशन
हालात सामान्य होने पर डीएमआर सी ने 18 मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं- राजीव चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, चांदनी चौक, बाराखंबा, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ, जनपथ, खान मार्केट, वसंत विहार और मुनिर्का।ये स्टेशन अब भी हैं बंद- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग।
Security Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) December 19, 2019
All entry & exit gates of Chandni Chowk, Barakhamba, Mandi House, Pragati Maidan, Lal Quila, Jama Masjid, Delhi Gate, ITO, Janpath, Khan Market, Vasant Vihar and Munirka are open.
अब ये 15 स्टेशन हैं बंद-
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, मंडी हाउस, वसंत विहार बाराखंबा और जनपथ मेट्रो स्टेशन। हालांकि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर गाड़ियों का इंटरचेंज जारी रहेगा।
Security Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) December 19, 2019
All entry & exit gates of Rajiv Chowk are open.
Security Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) December 19, 2019
All entry & exit gates of Vishwavidyalaya, Patel Chowk, Central Secretariat, Udyog Bhawan and Lok Kalyan Marg are open.
दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शनों के चलते दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।गुरुग्राम बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटी
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लोकल पुलिस ने जो बैरिकेडिंग की थी वह अब हटा ली गई है। माना जा रहा है कि हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे।Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 19, 2019
गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले मार्ग में लोकल पुलिस Barricade लगा कर चेकिंग कर रही थीI जिसे अब हटा दिया है |
इंडिगो ने 19 फ्लाइटें रद्द कीं
गुरुग्राम रोड यानी एनएच-8 पर जाम के चलते 16 फ्लाइटें देरी से उड़ेंगी। इंडिगो एयरलाइन्स ने अपनी 19 फ्लाइटें रद्द कीं जब उनके क्रू मेंबर जाम में फंस गए हैं। जाम के चलते ही सैकड़ों लोगों की फ्लाइटें छूट गईं और कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ सामान्य रहा तो आधी रात तक जाम खुल सकता है।Delhi: 16 flights have been delayed due to traffic jam at NH-8. IndiGo has cancelled 19 flights, after its crew members got stuck in traffic jam in the city and, also due to other issues. pic.twitter.com/37s6kkciKy
— ANI (@ANI) December 19, 2019