{"_id":"67cae16d1c0aa0106e07b806","slug":"cisf-woman-head-constable-commits-suicide-in-delhi-airport-toilet-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट के शौचालय में CISF महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी पर थी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट के शौचालय में CISF महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी पर थी तैनात
Fri, 07 Mar 2025 05:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:37 PM IST
सार
दिल्ली हवाईअड्डे पर ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ की महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : istock
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना एयरपोर्ट के अंदर बने शौचालय में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखवाया गया है। मृतका की शिनाख्त 37 वर्षीय किरण के तौर पर हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। मृतका के स्वजनों को जानकारी दे दी गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 08:44 बजे सूचना मिली कि सीआईएसएफ की एक महिला हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर जाकर पता चला कि एयरपोर्ट पर तैनात 37 वर्षीय महिला हेड कांस्टेबल ने टर्मिनल-तीन के शौचालय में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
फिलहाल मामले में आगे की जांच चल रही है। महिला अविवाहित थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला हेड कांस्टेबल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है, उनके साथियों और स्वजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन