{"_id":"5dd802f68ebc3e54ee7988e7","slug":"cisf-returned-passenger-bag-of-foreign-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ ने पेश की मिसाल, यात्री एक्सरे मशीन पर छोड़ गया नोटों से भरा बैग, लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ ने पेश की मिसाल, यात्री एक्सरे मशीन पर छोड़ गया नोटों से भरा बैग, लौटाया
Fri, 22 Nov 2019 09:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Nov 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने लौटाया यात्री का पैसों से भरा बैग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने ईमानदारी का मिसाल कायम करते हुए एक यात्री को उसका बैग लौटाया। बैग में 2.20 लाख कीमत की विदेशी करेंसी थी। बैग मिलने के बाद यात्री ने सीआईएसएफ कर्मियों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 21 नवंबर की शाम एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा। विस्फोटक की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ता को जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन
दस्ते की जांच में विस्फोटक जैसी कोई चीज नहीं मिली। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 11 हजार 7 सौ साऊदी रियाल मिला। जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपये हैं। बैग को स्टेशन कंट्रोलर के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे के बाद करावल नगर निवासी मनीष नेगी स्टेशन पहुंचा और बताया कि जल्दबाजी में उसका बैग एक्सरे मशीन पर छूट गया था। सीआईएसएफ कर्मियों ने एक्सरे मशीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद मनीष को कंट्रोलर के कार्यालय में ले जाया गया और सत्यापन कर उसे बैग सौंप दिया गया।