फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF returned a passenger foreign currency bag showing an example of honesty

सीआईएसएफ ने यात्री का नोटों से भरा बैग लौटा पेश की ईमानदारी की मिसाल

Fri, 22 Nov 2019 09:28 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
CISF returned a passenger foreign currency bag showing an example of honesty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक यात्री का बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बैग में 2.20 लाख कीमत की विदेशी करेंसी थी। बैग मिलने के बाद यात्री ने सीआईएसएफ कर्मियों की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 21 नवंबर की शाम एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा। विस्फोटक की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी गई। दस्ते की जांच में विस्फोटक जैसी कोई चीज नहीं मिली। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 11 हजार 7 सौ सऊदी रियाल मिले जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


बैग को स्टेशन कंट्रोलर के हवाले कर दिया गया। इसके  करीब आधे घंटे के बाद करावल नगर निवासी मनीष नेगी स्टेशन पहुंचा और उसने बताया कि जल्दबाजी में उसका बैग एक्सरे मशीन पर छूट गया था। सीआईएसएफ कर्मियों ने एक्सरे मशीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा और औपचारिकता पूरी कर उसे बैग सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed